लॉक डाउन में राज कर रहा फलों का राजा आम
लॉक डाउन में राज कर रहा फलों का राजा आम
संवाद सहयोगी, फीरोजाबाद: लॉक डाउन में अधिकांश फलों की बिक्री कम होने से भाव भी गिर गए हैं। वहीं फलों का राजा आम भरपूर आवक और भाव भी नहीं गिरने से इतरा रहा है। प्रत्येक दिन मंडी में दस से 12 गाड़ी बाहर से आ रही हैं, जो हाथों-हाथ बिक जाती हैं। यह देखकर अब अधिकांश व्यापारी भी आम पर दांव लगा रहे हैं। थोक के दाम 20 से 25 रुपये प्रति किग्रा और बाजार में 40 से 50 रुपये प्रति किग्रा बिक रहा है। वहीं दशहरी आम सफेदा से सस्ता बिक रहा है।
गर्मी के दिनों में मौसमी, कैला, पपीता और आम की अधिक मांग रहती है। लॉक डाउन में मौसमी, कैला और पपीता के भाव डाउन हैं, वहीं आम के भाव पर असर नहीं पड़ा है। फसल अच्छी होने से किसान भी खुश हैं। फीरोजाबाद की फल मंडी में प्रत्येक दिन बाराबंकी, मलियाबाद, कासगंज, एटा, गंजडुडवारा से 10 से 12 छोटी और बड़ी गाड़ी आ रही है। एक से दो घंटे में थोक व्यापारी सभी माल को खरीद लेते हैं, वहीं फुटकर विक्रेता भी नानुकुर नहीं करते। अगर व्यापारियों की मांगे तो पिछले वर्ष भी आम का थोक भाव 20 से 25 रुपये प्रति किग्रा रहे थे, इस बार भी यही भाव है। आम पर लॉक डाउन का कोई असर नहीं पड़ा है। सभी तरह की आ रही वैरायटी
फल कारोबारियों के मुताबिक सफेदा, दशहरी, चौसा, लंगड़ा और बंबइया आम आ रहा है। सबसे ज्यादा डिमांड दशहरी की आ रही है, लेकिन इसकी आवक अभी कम है। बाजार में सफेदा आम साठ रुपये तक बिक रहा है। वही दशहरी की फुटकर में कीमत 40 से 50 के बीच में है। लॉक डाउन में आम को छोड़कर अन्य फलों के भाव गिर गए हैं। बाराबंकी, मलियाबाद, कासगंज, एटा, गंजडुडवारा से प्रत्येक दिन फल मंडी में 10 से 12 छोटी और बड़ी गाड़ी आ रही है। अन्य फलों का व्यापार घाटा तो आम राहत दे रहा है।
मुहम्मद विलाल, एकता फ्रूट कंपनी गर्मी के मौसम में आम की अधिक मांग रहती है। इस बार आम की अच्छी फसल हुई है। बाहर से पर्याप्त मात्रा में आम की आवक हो रही है। बाजार में भरपूर बिक्री होने से मुनाफा भी हो रहा है। आम पर लॉडडाउन का कोई असर नहीं पड़ा है।
हाजी मुहम्मद अजमेरी, गुलाब फ्रूट कंपनी 'इन दिनों में पिछले साल तक 400-500 कुंतल आम रोज मंडी में आता था। इस बार फसल अच्छी होने के कारण आवक तीस फीसद ज्यादा हो गई है। आम सस्ता है और खूब बिक रहा है।'
रामकुमार, मंडी सचिव फीरोजाबाद