विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

टूंडला रेलवे स्टेशन पर हादसा, झारखंड में तैनात सिपाही की ट्रेन से गिरकर मृत्यु

By Neelesh Kumar Edited By: Prateek Gupta
Published: Tue, 08 Sep 2026 11:31 AM (IST)

फिरोजाबाद के टूंडला में हिरनगांव स्टेशन के पास ट्रेन से गिरने से झारखंड पुलिस के सिपाही लोहप्रीत की मौत हो ...और पढ़ें

टूंडला रेलवे स्टेशन पर ट्रेन से गिरने से मृतक झारखंड के पुलिसकर्मी लोहप्रीत का फाइल फोटो।

टूंडला रेलवे स्टेशन पर ट्रेन से गिरने से मृतक झारखंड के पुलिसकर्मी लोहप्रीत का फाइल फोटो।

HighLights

  1. हिरनगांव स्टेशन के पास ट्रेन से गिरकर सिपाही लोहप्रीत की मौत।

  2. झारखंड पुलिस में तैनात सिपाही जम्मू जा रहे थे।

संवाद सूत्र, टूंडला (फिरोजाबाद)। झारखंड में तैनात सिपाही की रविवार शाम हिरनगांव स्टेशन के पास ट्रेन से गिरकर मृत्यु हो गई। पुलिस ने दस्तावेजों से पहचान करने के बाद युवक के स्वजन को सूचना दी। वह झारखंड से जम्मू जा रहे थे।
पंजाब के भटिंडा के बंगी निवासी 30 वर्षीय लोहप्रीत झारखंड पुलिस में सिपाही तैनात थे।

जम्मूतवी एक्सप्रेस से वह किसी तरह हिरनगांव रेलवे स्टेशन क्षेत्र में गांव जरौली खुर्द के पास ट्रेन से गिर पड़े। ग्रामीणों की सूचना पर रात आठ बजे पहुंची पुलिस ने पास मिले दस्तावेजों ने युवक की पहचान करते हुए स्वजन को सूचना दी

सोमवार देर शाम सात बजे स्वजन पोस्टमार्टम गृह पहुंचे। उन्होंने पुलिस को बताया कि लोहप्रीत की शादी नहीं हुई थी। इंस्पेक्टर बैजनाथ सिंह ने बताया कि सिपाही किसी काम से जम्मू जा रहे थे।