रंगों से उकेरा बापू के सपनों का भारत
हरे भरे पेड़ों की छांव और बापू की प्रिय राम धुन के माहौल के बीच गांधी पार्क में दैनिक जागरण और नगर निगम द्वारा चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया। इस दौरान बच्चों ने मनके भाव उकेरे। किसी ने महात्मा गांधी का चित्र बनाया तो किसी ने स्वच्छता।
जागरण संवाददाता, फीरोजाबाद: हरे भरे पेड़ों की छांव और बापू की प्रिय राम धुन के माहौल में दो हजार से ज्यादा छात्र-छात्राओं ने रंगों से बापू के सपनों का भारत उकेरा। बच्चों की तूलिका ने सभी अतिथियों को अपनी ओर आकर्षित कर दिया। मेयर पहुंचीं तो कई बच्चों के चित्रों को देख उनके साथ बैठ गईं। डीएम तस्वीरों को मोबाइल में कैद करने का मोह नहीं छोड़ पाई। सीडीओ तो खुद चित्रकार बन गई और बापू का चित्र बना डाला। कैबिनेट मंत्री प्रो. एसपी ¨सह बघेल ने भी बच्चों के बीच पहुंचकर चित्रों को देखा।
दैनिक जागरण के मेरा भारत स्वच्छ अभियान के तहत गांधी जयंती के कार्यक्रम का आगाज डीपीएस स्कूल के साथ प्रभातफेरी से हुआ। नगर विधायक मनीष असीजा ने बैंड बजाकर शुरूआत की। इसके बाद नगर निगम के साथ आयोजित पें¨टग प्रतियोगिता गांधी पार्क में शुरू हुई। कई बच्चे स्कूलों के शिक्षकों संग आए तो वहीं कई बच्चे ऐसे थे जो पें¨टग प्रतियोगिता का नाम सुनकर अकेले ही रंगों का बैग उठाकर चले आए। कई छोटे बच्चे भी अपने माता-पिता के साथ यहां भाग लेने पहुंचे। इनके मन को देख शिक्षकों ने इन्हें भी नहीं रोका। जब इन्होंने कलम उठाई तो इनके चित्र भी देखते ही बन रहे थे। कई बच्चों ने वाटर कलर प्रयोग किए तो कुछ ने सूखे रंगों से ही पें¨टग में जान डाल दी। नगरायुक्त आरपी ¨सह, एसपी सिटी राजेश कुमार ¨सह, एई जल निगम पीके ¨सह, सीओ डॉ. अरुण ¨सह, डीपीएस प्राचार्य गौरव दुबे, कल्पना राजौरिया पूरे समय बच्चों का हौसला बढ़ाते रहे। संचालन एसो. प्रो.एबी चौबे ने किया।