टूंडला में गरमाया प्रतिमा प्रकरण, मुकदमे की तैयारी
फीरोजाबाद, संवाद सहयोगी। टूंडला नगर में स्टेशन रोड पर लगी विवेकानंद की प्रतिमा का प्रकरण एक बाद और गरमामने लगा है। कुछ दिन पहले ही अनुमति लिए बगैर भाजपाइयों ने इसकी स्थापना की थी।
संवाद सहयोगी, फीरोजाबाद। टूंडला नगर में स्टेशन रोड पर प्रशासन की रोक के बाद लगाई गई स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा का मामला गरमा गया है। प्रतिमा हटाने के एसडीएम के नोटिस की समय सीमा पूरी होने के बाद अब एफआइआर की तैयारी है। प्रशासन नगर पालिका चेयरमैन से प्रतिमा हटवाने की बात कह रहा है, जबकि उन्होंने ऐसा करने से इन्कार कर दिया है। इसके साथ ही शनिवार को होने वाला लोकार्पण कार्यक्रम भी अधर में अटक गया है।
बीते शनिवार को नपा चेयरमैन रामबहादुर चक ने टूंडला के जीजीआइसी स्कूल के सामने स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा स्थापित कराई थी। हाईकोर्ट की रोक का हवाला देते हुए प्रशासन ने विरोध करते हुए फोर्स तैनात कराया था। इसके बाद भी जबरन प्रतिमा खड़ी करवाते हुए 12 जनवरी को लोकार्पण का एलान किया गया था। एसडीएम ने जबरन प्रतिमा लगाने पर चेयरमैन को प्रतिमा हटाने को नोटिस जारी किया था। नोटिस का समय गुरुवार को पूरा हो गया, लेकिन प्रतिमा नहीं हटी। मामले को लेकर प्रशासन ने सख्त रुख अपनाते हुए चेयरमैन व अन्य पर मुकदमा दर्ज कराने की तैयारी कर ली है। प्रतिमा हटवाए जाने को लेकर भाजपा और एबीवीपी पदाधिकारियों ने रोष व्यक्त किया है। प्रशासन पर तानाशाही का आरोप लगाया है।
पालिका प्रशासन ने खड़े किए हाथ पेंच फंसने के बाद मामला नगर पालिका का बताया जा रहा था, मगर पालिका प्रशासन ने हाथ खड़े कर दिए। ईओ विमलापति का कहना है कि प्रतिमा के लिए पालिका द्वारा कोई बजट आवंटित नहीं किया गया है। चेयरमैन द्वारा अपने स्तर से प्रतिमा लगवाई गई है। पालिका का प्रतिमा से कोई लेना-नहीं है।