विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

फिरोजाबाद: उर्दू पढ़ने आई किशोरी से इमाम ने किया दुष्कर्म, रोती हुई मस्जिद से निकली लड़की

Published: Mon, 08 Jun 2026 06:56 AM (GMT+05:30)

फिरोजाबाद में एक मस्जिद के इमाम पर 14 वर्षीय किशोरी से दुष्कर्म का आरोप लगा है। पढ़ाई के बाद हुई ...और पढ़ें

सांकेतिक तस्वीर।

सांकेतिक तस्वीर।

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

जागरण संवाददाता, फिरोजाबाद। मस्जिद में उर्दू पढ़ने आई किशोरी से इमाम ने रविवार दोपहर दुष्कर्म किया। किसी तरह पकड़ से छूटी किशोरी बाहर रोते हुए निकली और घर जाकर उसने आपबीती बताई तो सनसनी फैल गई।

स्वजन के साथ ही काफी संख्या में लोग पहुंच गए। हालांकि आरोपित मौके से भाग गया। पुलिस ने मामले में इमाम के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की है।

रामगढ़ क्षेत्र की मस्जिद का मामला

घटना रामगढ़ स्थित जन्नती मस्जिद में दोपहर डेढ़ बजे की बताई गई है। रामगढ़ में रहने वाली 14 वर्षीय किशोरी वहां पढ़ने गई थी। स्वजन के अनुसार पढ़ाई समाप्त होने के बाद अन्य बच्चे चले गए तो इमाम जाकिर ने उससे पीने के लिए पानी मंगाया। वह पानी लेकर गई तभी उसे अपने कमरे में खींच लिया और उसके साथ दुष्कर्म किया।

रोते हुए निकली किशोरी

किसी तरह किशोरी ने अपने आप को छुड़ाया और रोते हुए बाहर निकली। जिससे आसपास के लोग एकत्र हो गए। किशोरी ने घर जाकर अपनी मां को पूरी बात बताई तो स्वजन और मुहल्ले के लोग मस्जिद पर पहुंच गए। मां की सूचना पर पुलिस भी आ गई। तब तक आरोपित भाग गया।

यह भी पढ़ें- ज़ुल्म की इंतिहा हो गई... संभल में 55 फीट ऊंची मस्जिद बुलडोजर से ढहाई, सांसद बर्क का तीखा हमला


मौके पर जुटी भीड़, पुलिस ने दर्ज की प्राथमिकी

इंस्पेक्टर संजीव दुबे ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। फारेंसिक टीम ने मौके पर जाकर साक्ष्य लिए। एसपी सिटी रविशंकर प्रसाद ने बताया कि मां ने मस्जिद में इमाम द्वारा किशोरी से दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। मामले में प्राथमिकी दर्ज कर आरोपित की तलाश की जा रही है।

यह भी पढ़ें- इंडिगो ने दी यात्रियों को राहत, बरेली से दिल्ली और नोएडा की उड़ानों का किराया घटा