Move to Jagran APP

अल्लाह के सजदा कर मांगी अमन चैन की दुआ

फीरोजाबाद जागरण संवाददाता। ईद उल अजहा का पर्व शहर में उत्साह के साथ मनाया गया। सोमवार की सुबह ईदगाह में नमाज के लिए हजारों की भीड़ उमड़ी। अल्लाह की बारगाह में सजदा कर देश में अमन चैन की दुआ मांगी गई। बाद में एक दूसरे को गले लग कर मुबारकबाद दी। इस दौरान पुलिस प्रशासन और नगर निगम की व्यवस्थाएं चौकस रहीं।

By JagranEdited By: Published: Mon, 12 Aug 2019 11:27 PM (IST)Updated: Tue, 13 Aug 2019 06:23 AM (IST)
अल्लाह के सजदा कर मांगी अमन चैन की दुआ
अल्लाह के सजदा कर मांगी अमन चैन की दुआ

फीरोजाबाद, जागरण संवाददाता। ईद उल अजहा का पर्व शहर में उत्साह के साथ मनाया गया। सोमवार की सुबह ईदगाह में नमाज के लिए हजारों की भीड़ उमड़ी। अल्लाह की बारगाह में सजदा कर देश में अमन चैन की दुआ मांगी गई। बाद में एक दूसरे को गले लग कर मुबारकबाद दी। इस दौरान पुलिस, प्रशासन और नगर निगम की व्यवस्थाएं चौकस रहीं।

loksabha election banner

सोमवार की सुबह अन्य दिनों की अपेक्षा मौसम खुशनुमा था। सात बजे से पहले ही ईदगाह में चहल पहल बढ़ने लगी। साढ़े सात बजे करीब ईदगाह जाने वाले सभी रास्तों पर वाहनों का प्रवेश रोक दिया गया। पौने आठ बजे तक गांधी पार्क, कंपनी बाग चौराहा, छिगामल बाग और स्टेशन रोड पर नमाजियों की कतारें लग गई थीं। मौलाना मुहम्मद शफी ने अपनी तकरीर में कुर्बानी का महत्व बताते हुए आपसी मेलजोल बढ़ाने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि इस्लाम को समझने की जरूरत है। हालातों से सबक लें और लड़ाई झगड़ों से दूर रहें। इस्लाम मुहब्बत और अमन की तालीम देता है। इसे आगे बढ़ाएं।

सुबह ठीक आठ बजे नमाज हुई। हजारों लोगों ने एक साथ नमाज अदा की। इसके बाद मुबारकबाद देने का सिलसिला शुरू हो गया। चौराहा पर लगे नगर निगम के कैंप में डीएम चंद्र विजय सिंह, मेयर नूतन राठौर, एसएसपी सचिद्र पटेल, नगर आयुक्त विजय कुमार, एडीएम आदित्य प्रकाश श्रीवास्तव ने सभी को मुबारकबाद दी। बच्चों को टॉफियां वितरित कीं। इस दौरान सुरक्षा के कड़े इंतजाम रहे। एसपी सिटी प्रबल प्रताप सिंह, सिटी मजिस्ट्रेट अजय कुमार तिवारी, एसडीएम सदर राजेश वर्मा, सीओ सिटी इंदुप्रभा एवं कई थानों का फोर्स मुस्तैद रहा। ईदगाह के बाद जामा मस्जिद में असद अलीम शमशी और शाही मस्जिद में हाफिज मुहम्मद आरिफ ने नमाज अदा कराई।

-------

ननि ने कराई आकर्षक सजावट:

ईदगाह और उसके आसपास क्षेत्र में नगर निगम ने विशेष रूप से सफाई कराने के साथ ही आकर्षक सजावट कराई। गांधी पार्क चौराहा से मैदान तक गुब्बारे लगाए गए थे। गांधी प्रतिमा के चारों ओर फब्बारे चल रहे थे। रंगोली भी सजाई गई थी। ननि के अधिकारी आधी रात तक तैयारियां कराते रहे।

-----

ईदगाह सचिव ने जताया आभार:

ईदगाह कमेटी के सचिव इसरार अहमद खां ने अच्छी व्यवस्थाओं के लिए डीएम, एसएसपी, मेयर समेत सभी अधिकारियों, राजनैतिक व सामाजिक संगठनों का आभार जताया है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.