Move to Jagran APP

प्रकाश पर्व के रूप में मनाई गुरु नानक जयंती

गुरुद्वारों में सुबह से देर रात तक हुए धार्मिक कार्यक्रम - प्रत्येक मनुष्य के जीवन में गुरु का स्थान अहम होता है मल्होत्रा।

By JagranEdited By: Published: Tue, 01 Dec 2020 06:04 AM (IST)Updated: Tue, 01 Dec 2020 06:04 AM (IST)
प्रकाश पर्व के रूप में मनाई गुरु नानक जयंती
प्रकाश पर्व के रूप में मनाई गुरु नानक जयंती

संवाद सहयोगी, फीरोजाबाद: सोमवार को गुरु नानक जयंती प्रकाश पर्व के रूप में मनाई गई। इस अवसर पर सुबह से रात तक धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन हुआ। जत्थों ने गुरुवाणी के माध्यम से गुरुनानक के जीवन पर प्रकाश डाला।

loksabha election banner

स्टेशन रोड स्थित गुरुद्वारे में सुबह दस बजे अखंड पाठ साहिब की समाप्ति हुई। जिसकी सेवा गुरु चरण सिंह सलूजा और अमरजीत सिंह सलूजा परिवार द्वारा की गई। इसके बाद ज्ञानी हरमिदर सिंह और करनैल सिंह ने शबद कीर्तन के माध्यम से साध संगत को निहाल किया। गुरुद्वारा प्रधान सरदार हरवंश सिंह मल्होत्रा ने गुरु के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि प्रत्येक मनुष्य के जीवन में गुरु का स्थान अहम होता है। गुरु की सेवा करने से ही प्रभु मिलते हैं। तभी मनुष्य का जीवन सफल होता है। दोपहर में सभी लोगों को खाने के पैकेट बांटे गए। देर रात तक धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन हुआ। इस दौरान बलवंत सिंह सलूजा, त्रिलोचन सिंह सलूजा, सरदार राजेंद्र सिंह मल्होत्रा, विक्की मल्होत्रा, अमर सिंह, इंद्रजीत सिंह, हरप्रीत सिंह सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

आर्य नगर स्थित निरंजन धाम संत कंवर राम सिधी दरबार साहिब में सुबह धार्मिक कार्यक्रमों का शुभारंभ भोग साहिब से हुआ। इसके बाद आगरा से आए ज्ञानी ज्ञानी महेंद्र पाल द्वारा शबद कीर्तन कर सभी लोगों के मन को मोह लिया। दोपहर में लंगर और देर रात एक बजे तक कार्यक्रमों का सिलसिला जारी रहा। इस अवसर पर खुशाल लालवानी, घनश्याम लालवानी, मेजर कृपलानी, विनोद कृपलानी, गोविद तीर्थन, अनिल कृपलानी सहित अन्य लोग मौजूद रहे। जो बोले सो निहाल के जयकारों से गूंजे गुरुद्वारे:

टूंडला के गुरुद्वारे में चल रहे श्री अखंड पाठ साहिब का समापन हुआ। इस दौरान जो बोले सो निहाल के जयकारों से गुरुद्वारा गूंज उठा। इस दौरान गुरुद्वारा प्रधान मनप्रीत सिंह, मोहन सिंह, बलवीर सिंह, जसपाल सिंह, करदीप सिंह सहित अन्य लोग मौजूद रहे। वहीं शिकोहाबाद के बड़ा बाजार स्थित गुरुद्वारे में सुबह दस बजे भोग श्री के अखंठ पाठ का आयोजन हुआ। इस अवसर पर एसडीएम देवेंद्र पाल ने कहा कि गुरु नानक ने हमेशा जुल्म के खिलाफ आवाज उठाई। कार्यक्रम के दौरान दीप्ति सक्सेना, सरदार कुलदीप सिंह, पृथ्वी सिंह, सरदार हरचरन चन्नी, मधु गोजबानी, करन सिंह, दीक्षा भोजवानी सहित अन्य महिलाएं और पुरुष मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.