Move to Jagran APP

पत्नी के साथ पुलिस को देखकर दूसरा विवाह कर रहा दूल्हा फरार

पति की दूसरी शादी की पता लगने पर अमित की पहली पत्नी सुमन सिंह सिरसागंज थाने का फोर्स लेकर मंडप में पहुंच गई। इसे देख अमित मंडप छोड़ फरार हो गया।

By Dharmendra PandeyEdited By: Published: Fri, 15 Jul 2016 10:05 AM (IST)Updated: Fri, 15 Jul 2016 11:41 AM (IST)
पत्नी के साथ पुलिस को देखकर दूसरा विवाह कर रहा दूल्हा फरार

फीरोजबाद (जेएनएन)। सुहागनगरी फीरोजाबाद में पहली पत्नी के सुहाग को उजाडऩे का प्रयास एक युवक को काफी महंगा पड़ गया। वह न तो अब घर का रहा न ही घाट का।

loksabha election banner

फीरोजाबाद के सिरसागंज में पत्नी को तलाक दिए बिना एक युवक ने दूसरे विवाह की तैयारी कर ली थी। बाकायदा बरात लेकर दूसरा विवाह करने पहुंचा और जयमाल के बाद मंडप में सात फेरे की तैयारी थी। इसी बीच उसकी पत्नी पुलिस लेकर पहुंच गई और सारी कवायद धरी की धरी रह गई।दूल्हा मंडप छोड़कर भाग गया। इसके बाद घंटों तक थाने में पंचायत चली। दूल्हे के रूप में छोटे भाई को खड़ा किया, मगर वधू पक्ष ने भी बरात वापस लौटा दी।

यह भी पढ़ें- दूल्हे के साथ हुआ हादसा तो बरात लेकर अस्पताल पहुंच गई दुल्हन

टूंडला के अमित मामा पुत्र अमर सिंह का रिश्ता सिरसागंज कौरारा रोड निवासी ऊषा पुत्री दीवान सिंह से तय हुआ। परसों शाम अमित बरात लेकर लड़की के दरवाजे पर पहुंच गया। बरातियों का आदर सत्कार हुआ और फिर शादी की रस्में शुरू हो गई। इस दौरान जयमाल के बाद मंडल में सात फेरे की तैयारी थी। इसी बीच पति की दूसरी शादी की पता लगने पर अमित की पहली पत्नी सुमन सिंह सिरसागंज थाने का फोर्स लेकर मंडप में पहुंच गई। इसे देख अमित मंडप छोड़ फरार हो गया।

यह भी पढ़ें- नशे में दूल्हा देख दुल्हन का शादी से इन्कार, बरात लौटी

पुलिस दूल्हा के पिता के साथ ही उसके परिवार के अन्य लोगों तथा लड़की पक्ष व अमित की पत्नी सुमन को लेकर थाना पहुंच गई। यहां सभी के बीच वार्ता का दौर शुरू हुआ। अमित के पिता अमर सिंह ने बताया वह तो अपने दूसरे बेटे रविंद्र सिंह की शादी करने आया है। रविंद्र को बुलाया तो उसके सिर पर सेहरा बंधा था और हाथ में कंगन। काफी देर तक वार्ता हुई तो इसी दौरान सुमन देवी ने कहा कि दूल्हा है, तो उसके हाथों पर मेहंदी क्यों नहीं है।

इस पर पिता अमर सिंह ने बताया जल्दबाजी में शादी हुई है, ऐसे में यह रस्म नहीं हो पाई है। काफी देर तक पंचायत चली, लेकिन पुलिस किसी नतीजे पर नहीं पहुंच सकी। बाद में अमर सिंह परिवार के लोगों के साथ साथ मंडप पहुंच गए और शादी के लिए कहने लगे, लेकिन दुल्हन के पिता ने शादी से इन्कार कर दिया। उनका कहना था कि जिस लड़के से बेटी की शादी की बात तय हुई थी, वह यह नहीं है। वह दूसरे से अपनी बेटी की शादी नहीं करेंगे। इसके बाद बरात लौट गई।

यह भी पढ़ें- दूल्हे ने ट्रेन से कटकर दी जान, दुल्हन करती रही इंतजार

सुमन देवी ने बताया कि अमित से उसका विवाह करीब छह-सात साल पहले हुआ था। उनका कोर्ट में विवाद चल रहा है, जिसमें अभी तलाक नहीं हुआ है। बिना तलाक के अमित दूसरी शादी कर रहा था। इस संबंध में एसओ चंद्रशेखर यादव का कहना है पहली बीवी होने के बाद भी दूसरी शादी की जा रही थी। पुलिस गई थी तो पिता दूसरे बेटे की शादी की बात कह रहा था। तहरीर न देने के कारण कोई मामला दर्ज नहीं किया गया था।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.