देश में बिना गठबंधन के नहीं बनेगी सरकार: रामगोपाल
टूंडला, संवाद सहयोगी। सपा लोकसभा चुनाव की तैयारियों में पूरी तरह जुट गई है। रविवार को गांव खरगा और मोहम्मदाबाद में सपा के रामगोपाल ने जनसभाएं की। इस दौरान उन्होंने कहा देश में बिना गठबंधन के सरकार नहीं बनेगी। भाजपा पर हमलावर होते हुए कहा, बजट में वह झूठे वादे कर सकती है, इससे सावधान रहना होगा।
टूंडला, संवाद सहयोगी। सपा लोकसभा चुनाव की तैयारियों में पूरी तरह जुट गई है। रविवार को पार्टी के राष्ट्रीय प्रमुख महासचिव प्रो. रामगोपाल यादव ने रविवार को मोहम्मदाबाद और नगला खरगा में जनसभाएं कर भाजपा पर वादे पूरे न करने का आरोप लगाया।
प्रोफेसर ने कहा कि जब से सपा-बसपा गठबंधन हुआ है, तभी से विरोधियों की नींद गायब हो गई है। भाजपा ने जनता से झूठे वादे किए थे। एक फरवरी को बजट आ रहा है। ऐसे में भाजपा और झूठे वादे कर सकती है, उससे सावधान रहना होगा। जन धन खातों में 15 लाख रुपये डालने के सपने दिखाए गए, लेकिन एक भी रुपया नहीं आया। 80 प्रतिशत खाते बंद हो गए। किसी भी विभाग में कोई काम नहीं हो रहा। कानून व्यवस्था ध्वस्त है। रोजगार देने की बजाय भाजपा ने करोड़ों लोगों को बेरोजगार कर दिया। इस सरकार में बडे़ पैमाने पर लोगों को झूठे मुकदमों में फंसाने के बाद पैसे लेकर छोड़ने का काम किया गया। सड़कों पर घूमने वाले आवारा जानवरों से किसान परेशान हैं। शिवपाल यादव के चुनाव लड़ने के सवाल पर उन्होंने कहा कि हर व्यक्ति चुनाव लड़ सकता है। संचालन वीरेश यादव ने किया। इस मौके पर एमएलसी दिलीप यादव, असीम यादव, जिलाध्यक्ष सुमन देवी सविता, महाराज ¨सह धनगर, डॉ. पीएस यादव, राकेश बाबू, चन्द्रवीर यादव, सनी यादव, शरीफ खां, शादीलाल, यादवेन्द्र ¨सह, ताराचंद्र, अभिषेक यादव, आनंद आदि मौजूद रहे।