Move to Jagran APP

गणपति का विसर्जन, खूब उड़ा गुलाल

रविवार को समूचा शहर गणपति की भक्ति के रंग से सराबोर दिखाई दिया। सुबह से ही लोग गणपति लेकर रवाना हुए और तालाबों में विसर्जन किया। इस दौरान कई लोगों ने यमुना में ही विसर्जन कर दिया। इस दौरान रोकने पर पुलिस से नोकझोंक भी हुई।

By JagranEdited By: Published: Mon, 24 Sep 2018 12:03 AM (IST)Updated: Mon, 24 Sep 2018 12:03 AM (IST)
गणपति का विसर्जन, खूब उड़ा गुलाल
गणपति का विसर्जन, खूब उड़ा गुलाल

जागरण संवाददाता, फीरोजाबाद: रविवार को समूचा शहर गणपति की भक्ति के रंग से सराबोर दिखाई दिया। कोई गली और सड़क ऐसी नहीं थी, जहां गणपति बप्पा की गूंज सुनाई नहीं दे रही थी। घरों में स्थापित प्रतिमाओं को लोग निजी कार एवं दुपहिया वाहनों से और मुहल्लों में रखी प्रतिमाओं को ट्रैक्टर, मेटाडोर और हथठेल पर लेकर लोग विसर्जन को पहुंचे। सुबह नौ बजे से शाम छह बजे तक शहर की राहों पर भक्तों का हुजूम दिखाई दिया। हर तरफ प्रभु की भक्ति थी तो जयकारों की गूंज।

prime article banner

शहर भर में सजे गणपति के पंडालों में सुबह से ही पूजा अर्चना का दौर शुरू हो गया। हवन के बाद विसर्जन यात्राओं का शुभारंभ हुआ। सोहन मार्केट मित्र मंडल की विसर्जन शोभायात्रा का शुभारंभ करुणा निधि गर्ग ने आरती उतार कर किया। जीके शर्मा आदि उपस्थित थे। वहीं विभव नगर से भी धूमधाम के साथ विसर्जन शोभायात्रा निकली। ऑर्चिड ग्रीन में भी गणपति की धूम रही। प्रशासन द्वारा गणपति विसर्जन के लिए जिले में कई स्थानों पर इंतजाम किए थे। रसीदपुर कनैटा तालाब, चंद्रवाड़ एवं हनुमान मंदिर के निकट तालाबों एवं ढोलपुरा तालाब पर प्रशासन ने विसर्जन की व्यवस्था की थी। रसीदपुर कनैटा पर सुबह से ही भक्तों का पहुंचना शुरू हो गया। यहां भक्तजनों ने भंडारा भी खिलाया। तालाबों पर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा एसपी सिटी राजेश कुमार ¨सह एवं सीओ सदर राहुल कुमार ने लिया।

इधर, देहात में मुस्तफाबाद नहर सहित जाजूमई पुल पर भी प्रतिमाओं का विसर्जन किया। कई भक्त प्रतिमाओं को लेकर शिकोहाबाद की भूड़ा नहर पर पहुंचे। बच्चों में भी दिखा उत्साह: विसर्जन को लेकर बच्चो में भी उत्साह दिखाई दिया। आठ-दस वर्ष के बच्चे गणपति भगवान की प्रतिमा को सिर पर लेकर विसर्जन के लिए पहुंचे। युवाओं के साथ महिलाएं भी विसर्जन यात्राओं में शामिल हुई।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.