Move to Jagran APP

फ्लाई ओवर पर रखे एक दर्जन गमले तोड़े

शरारती तत्वों की हरकत नगर निगम ने दी तहरीर पिछले माह भी फ्लाई ओवर पर तोड़ दिए थे आठ गमले

By JagranEdited By: Published: Sun, 23 Aug 2020 10:46 PM (IST)Updated: Mon, 24 Aug 2020 06:10 AM (IST)
फ्लाई ओवर पर रखे एक दर्जन गमले तोड़े
फ्लाई ओवर पर रखे एक दर्जन गमले तोड़े

जागरण संवाददाता, फीरोजाबाद : रविवार की रात में कुछ शरारती तत्वों ने फ्लाई ओवर पर रखे एक दर्जन गमले तोड़ दिए। नगर निगम प्रशासन ने मामले की जांच शुरू करने के साथ ही अज्ञात के खिलाफ तहरीर दी है।

loksabha election banner

स्वच्छ भारत मिशन के तहत शहर को स्वच्छ व सुंदर बनाने के लिए नगर निगम द्वारा लाखों का बजट खर्च किया जा रहा है। सालभर पहले फ्लाई ओवर के सुंदरीकरण के लिए 100 से अधिक गमले लगवा गए। फ्लाई ओवर के नीचे भी पेंटिंग कराई गई। कुछ लोगों को यह रास नहीं आ रही है। पिछले माह से कुछ असामाजिक तत्व सक्रिय हैं। इनके द्वारा फ्लाई ओवर में रखे गमलों को नष्ट किया जा रहा है। शनिवार की रात में कुछ लोगों ने एक दर्जन से अधिक गमले तोड़ दिए।

नगर आयुक्त विजय कुमार सुबह आठ बजे फ्लाई ओवर से गुजर रहे थे, तो वहां जगह-जगह गमले टूटे मिले। उन्होंने तत्काल मामले से डीएम व एसएसपी को अवगत कराया है। एई अमरेंद्र गौतम मामले की जांच के लिए पहुंचे। उन्होंने कुछ लोगों से मामले में पूछताछ की, लेकिन कोई सुराग हाथ नहीं लग सका। ओवरब्रिज के नीचे हॉस्पिटल व वाहन एजेंसी पर सीसीटीवी के बारे में पड़ताल कराई गई, लेकिन सफलता नहीं मिली।

---

पहले भी तोड़े जा चुके हैं आठ गमले: सहायक अभियंता अमरेंद्र गौतम का कहना है कि नगर निगम को बदनाम के लिए शरारती तत्व सक्रिय हैं। पिछले महीने भी कुछ लोगों ने फ्लाई ओवर पर रखे आठ गमले तोड़ दिए थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.