Move to Jagran APP

तेरी कोठी उत्ते मोर, रव्वे पोता देवे और..

धूमधाम से मनाया लोहड़ी पर्व महिलाओं पुरुषों युवाओं ने मचाया धमाल लोहड़ी की अग्नि में रेवड़ी गुड़ तिल गजक आदि अर्पण कर मांगी मन्नतें

By JagranEdited By: Published: Mon, 13 Jan 2020 11:34 PM (IST)Updated: Tue, 14 Jan 2020 06:00 AM (IST)
तेरी कोठी उत्ते मोर, रव्वे पोता देवे और..
तेरी कोठी उत्ते मोर, रव्वे पोता देवे और..

जेएनएन, फीरोजाबाद: लोहड़ी को लेकर पंजाबी समाज के लोगों में सोमवार सुबह से ही उत्साह दिखाई दिया। शाम को गुरुद्वारों में शबद कीर्तन के बाद अरदास हुई। रात को लोहड़ी जलते ही ढोल नगाड़ों की थाप पर महिलाओं, पुरुषों, युवाओं ने जमकर धमाल मचाया। अग्नि में रेवड़ी, गुड़, तिल, गजक आदि अर्पण कर मन्नतें मांगी।

loksabha election banner

स्टेशन रोड स्थित गुरुद्वारे में शाम सात से आठ बजे तक शबद कीर्तन का आयोजन हुआ। इसके बाद अरदास हुई। रात नौ बजे धूमधाम से लोहड़ी पर्व मनाया गया। इस दौरान महिलाओं, पुरुषों, युवाओं ने ढोल नगाड़ों की थाप पर खूब धमाल मचाया। सभी ने अग्नि में मक्के के फूले, तिल, रेवड़ी, मूंगफली एवं गुड़ अर्पण करते हुए परिक्रमा लगाई। इस अवसर पर जिन घरों में एक साल के अंदर शादी हुई, उन जोड़ों ने अग्नि के फेरे लिए। नवजात बच्चों को भी अग्नि के चारों ओर गोद में लेकर फेरे लगवाए गए।

इसी क्रम में आर्य नगर चौक, मुहल्ला पजाबा स्थित निरंजन धाम पर भी धूमधाम से लोहड़ी का पर्व मनाया गया। इस दौरान वक्ताओं ने लोहड़ी पर्व का महत्व बताया। कार्यक्रम के दौरान मंदिर महंत त्रिभुवन कुमार श्रीमाली, पंजाबी एसोसिएशन अध्यक्ष नरेश अरोरा, डॉ. श्रवण अरोरा, विशनदास, प्रवेश, अशोक शर्मा, गजेंद्र पालीवाल, विकेंद्र पाल सिंह सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

टूंडला में शाम ढलते ही पंजाबी समाज के लोगों ने लोहड़ी रखी। इसके बाद पूजन कर जलती लोहड़ी में रेवड़ी, मूंगफली, मक्का के फूले आदि डालकर परिक्रमा लगाई। युवा संगीत की धुन पर जमकर थिरके। सरदार मनवेंदर सिंह ने कहा लोहड़ी पर्व भगवान शंकर के प्रति मां पार्वती की अपार श्रद्धा को आदर्श मानकर मनाया जाता है। जब भगवान शिव तपस्या पर बैठे थे, तब उन्हें कहीं ठंड न लग जाए, यह सोचकर पार्वती ने आग जलाई थी। उनकी श्रद्धा से खुश होकर भगवान शिव ने इस पर्व को लोहड़ी पर्व के रूप में मनाने का आशीर्वाद दिया था, तभी से पंजाबी समाज लोहड़ी पर्व मनाता चला आ रहे हैं। इस मौके पर मनप्रीत सिंह कीर, हैप्पी सरदार, सरदार बलवीर सिंह, मनमोहन सिंह, जसपाल सिंह, जसवीर सिंह, सरनजीत सिंह, मंजीत सिंह, एसपी सिंह, सुरेंद्र सिंह, त्रिलोचन सलूजा, रामलाल गांधी, चरनजीत सिंह आदि लोग मौजूद रहे।

-----

डीपीएस में मनाई गई लोहड़ी

शिकोहाबाद: सोमवार को दिल्ली पब्लिक स्कूल में लोहड़ी पर्व मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय के चेयरमैन डॉ. सुकेश यादव ने कहा कि हमें अपनी देश की सभ्यता और संस्कृति पर गर्व है। जो हमें अपना जीवन जीने के लिए विभिन्न प्रकार के उत्सव मनाने का अवसर प्रदान करती है। विद्यालय निर्देशिका डॉ. गीता यादव ने छात्र-छात्राओं को लोहड़ी पर्व का महत्व बताया। सोनिका कौशिक ने लोहड़ी एक तरह से प्रकृति की उपासना और आभार प्रकट करने का पर्व है। लोहड़ी पर्व मुख्य रूप से सूर्य और अग्नि देव को समर्पित है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.