Move to Jagran APP

पक्का होगा झरना नाला, साफ होगी यमुना

-नगर विधायक ने भेजा था प्रस्ताव हाल देखने पहुंची टीम -पक्का होने के बाद सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट से जुड़ेगा नाला

By JagranEdited By: Published: Wed, 25 Dec 2019 11:14 PM (IST)Updated: Thu, 26 Dec 2019 06:07 AM (IST)
पक्का होगा झरना नाला, साफ होगी यमुना
पक्का होगा झरना नाला, साफ होगी यमुना

जागरण संवाददाता, फीरोजाबाद: रेलवे लाइन से यमुना में गिरने वाला नाला पक्का होगा। इसके बाद उसे टेपिंग के जरिए सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट से जोड़ा जाएगा। इससे शहर में यमुना जल को साफ करने में मदद मिलेगी। नगर विधायक की पहल पर राजकीय निर्माण निगम के अधिकारियों ने बुधवार को नाले का जायजा लिया।

loksabha election banner

शहर की नालियों का पानी नालों के जरिए यमुना में गिरता है। इसमें घरों और प्रतिष्ठानों से निकली गंदगी के साथ ही कारखानों से निकलने वाले रसायन भी यमुना जल में पहुंचकर इसे प्रदूषित करते हैं। इसके लेकर नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (एनजीटी) कई बार आपत्ति जता चुकी है। नगर विधायक मनीष असीजा भी विधानसभा में मुद्दा उठा चुके हैं। उन्होंने नालों को टेपिग के जरिए सीवेज ट्रीटमेंट प्लान से जोड़ने का प्रस्ताव भेजा था। जिससे नाले की गंदगी को यमुना में गिरने से पहले ही रोक लिया जाए। इस प्रस्ताव को नमामि गंगे परियोजना में मंजूरी मिल गई।

टेपिग से पहले पूरा नाला पक्का होना जरूरी है, लेकिन रेलवे लाइन से वेस्ट ग्लास होते हुए दतौजी की तरफ जाने वाला नाला कच्चा है। इसका जायजा लेने के लिए बुधवार को विधायक के साथ राजकीय निर्माण निगम आगरा के स्थानिक अभियंता सैय्यद वासिब किरमानी, प्रोजेक्ट मैनेजर टीपी शर्मा मौके पर पहुंचे। विधायक ने बताया कि नाला पक्का होने से क्षेत्र में मिट्टी का कटान भी रुकेगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.