Move to Jagran APP

हड़ताल पर रहे निगम के ठेका सफाई कर्मी, शहर हुआ कूड़ा-कूड़ा

अधिकारियों एवं ठेकेदार पर अनदेखी का आरोप तीन महीने से नहीं मिला वेतन आनन-फानन में अकाउंट में भेजा एक माह का वेतन आश्वासन पर तीन बजे हड़ताल खत्म

By JagranEdited By: Published: Mon, 09 Dec 2019 11:34 PM (IST)Updated: Tue, 10 Dec 2019 06:03 AM (IST)
हड़ताल पर रहे निगम के ठेका सफाई कर्मी, शहर हुआ कूड़ा-कूड़ा
हड़ताल पर रहे निगम के ठेका सफाई कर्मी, शहर हुआ कूड़ा-कूड़ा

जागरण संवाददाता, फीरोजाबाद: तीन महीने से बिना वेतन के काम कर रहे नगर निगम के ठेका सफाई कर्मचारियों ने सोमवार सुबह बगावत का बिगुल फूंक दिया। कूड़ा उठाने की बजाय नारेबाजी करते हुए हड़ताल का एलान कर दिया। इसके बाद सुबह आठ बजे से जलकल परिसर में धरने पर बैठ गए। सफाई न होने से शहर में कूड़ा फैला रहा। सफाई कर्मियों ने ठेका कंपनी और अधिकारियों पर उत्पीड़न के आरोप लगाए। एक माह के वेतन और आश्वासन पर दोपहर तीन बजे हड़ताल खत्म करवा दी गई।

loksabha election banner

नगर निगम में सफाई कर्मचारियों का ठेका आगरा की कंपनी के पास है, जिसने शहर में 1140 सफाई कर्मी ठेके पर तैनात किए हैं। इन कर्मचारियों को सितंबर से नवंबर माह का वेतन नहीं दिया गया। सुबह आठ बजे से शहर में सफाई शुरू होनी थी। सफाई के लिए निकलने के बजाय कर्मचारी अपने संघ के जिलाध्यक्ष विनय कुमार वाल्मीकि के नेतृत्व में हड़ताल पर चल गए। उनका कहना था कि वेतन नहीं मिलने से उन्हें आर्थिक संकट से जूझना पड़ रहा है। सफाई कर्मचारी राजीव का कहना था कि कर्मचारियों का पीएफ काटा जा रहा है, लेकिन यह पैसा किस मद में जमा हो रहा है, कर्मचारियों को कोई जानकारी नहीं दी जाती है। न किसी को वर्दी है और न चिकित्सा सुविधा। वेतन का भी समय निर्धारित नहीं है। हड़ताल की खबर लगते ही आनन-फानन में सफाई कर्मचारियों के बैंक अकाउंट में एक माह का वेतन भिजवा दिया गया। दोपहर तीन बजे एक्सईएन जलकल चंदन सिंह धरना स्थल पर पहुंचे। उन्होंने सभी कर्मचारियों को जल्द ही समस्याओं का निस्तारण कराने का आश्वासन दिया। तब कहीं जाकर कर्मचारियों ने धरना समाप्त किया। -जगह-जगह लगे रहे कूड़े के ढेर

सोमवार को ठेका सफाई कर्मचारियों ने कार्य का बहिष्कार कर दिया। कूड़ा नहीं उठाने के कारण बस स्टैंड, कोटला रोड, आसफाबाद, रसूलपुर, कोटला चुंगी, स्टेशन रोड, क्लब चौराहा, आर्य नगर सहित अन्य स्थानों पर कूड़े के ढेर लगे रहे। जिसके कारण लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। हड़ताल खत्म होने के बाद शाम को सफाई कराए जाने के निर्देश दिए गए।

----

- कर्मचारियों को एक माह का वेतन दे दिया है। बकाया वेतन का भी भुगतान जल्दी कर दिया जाएगा। उनकी समस्याओं को लेकर ठेकेदार को आवश्यक निर्देश दे दिए हैं।

विजय कुमार, नगर आयुक्त


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.