10 किलो छैने के रसगुल्ले फिकवाए
फीरोजाबाद जागरण संवाददाता। त्योहार पर खाद्य पदार्थों में मिलावट की आशंका को देखते हुए खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन ने सोमवार को जिले में कई जगह चेकिग की। इस दौरान उसायनी में 10 किलो छैने के रसगुल्ले फिकवाए। शिकोहाबाद में कार्रवाई के दौरान बाजार बंद हो गया। व्यापारियों ने हंगामा करने का प्रयास किया।
फीरोजाबाद, जागरण संवाददाता। त्योहार पर खाद्य पदार्थों में मिलावट की आशंका को देखते हुए खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन ने सोमवार को जिले में कई जगह चेकिग की। इस दौरान उसायनी में 10 किलो छैने के रसगुल्ले फिकवाए। शिकोहाबाद में कार्रवाई के दौरान बाजार बंद हो गया। व्यापारियों ने हंगामा करने का प्रयास किया।
टीम ने कार्रवाई की शुरूआत उसायनी क्षेत्र से की। यहां श्यामवीर की दुकान पर छैना की मिठाई के बर्तन में कीड़े पड़े मिलने पर अधिकारियों ने सैंपल लेने के बाद करीब 10 किलो मिठाई नष्ट करा दी। इसके बाद राजा का ताल में वीर ट्रेडिग कंपनी का निरीक्षण किया। यहां प्रशान्त जैन से अवसर ब्रान्ड के वनस्पति घी का सैंपल लेने के बाद टिन में बचा 14 किलो घी सीज कर दिया। इसके बाद टीम शिकोहाबाद के बड़ा बाजार पहुंची। यहां पूजा मिष्ठान भंडार का निरीक्षण कर दिनेश से खोआ का एक नमूना लिया।
इस दौरान बाजार की अधिकांश दुकानें बंद हो गईं। व्यापारियों ने एकत्र होकर हंगामा शुरू कर दिया। उनका कहना था कि त्योहार में व्यापारी अपनी तैयारी में जुटे होते हैं। ऐसे में सैंपलिग जैसी कार्रवाई करके व्यापारियों को परेशान किया जाता है। मौके पर मौजूद तहसीलदार सत्यप्रकाश एवं मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी वीएस कुशवाहा ने उन्हें समझाकर शांत किया। इसके बाद मैनपुरी रोड पर देव कुमार की मिठाई की दुकान से बूंदी के लड्डू और गंदर्भ सिंह की दुकान से छैना की मिठाई का एक एक सैंपल लिया।