प्रेरणा एप का विरोध पकड़ेगा जोर
फीरोजाबादजागरण संवाददाता। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ जनपदीय शाखा की मासिक बैठक आर्य नगर स्थित नगर ब्लॉक संसाधन केंद्र पर हुई। जिसमें जिलाध्यक्ष ने कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए नए पदाधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी।
फीरोजाबाद,जागरण संवाददाता। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ जनपदीय शाखा की मासिक बैठक आर्य नगर स्थित नगर ब्लॉक संसाधन केंद्र पर हुई। जिसमें जिलाध्यक्ष ने कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए नए पदाधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी।
जिलाध्यक्ष यतेंद्र यादव ने उमाशंकर बघेल को जिला कोषाध्यक्ष, राघवेंद्र सिंह जादौन जिला उपाध्यक्ष, सविता वर्मा जिला उपाध्यक्ष (महिला), शीतल चंद्रा, प्रमोद कुमार संगठन मंत्री, पंकज जादौन मंत्री, नवीन यादव को प्रचार मंत्री बनाया है। इस दौरान जिलाध्यक्ष ने कहा कि आगामी दिनों में प्रेरणा एप के विरोध में ब्लॉक स्तर पर हस्ताक्षर अभियान चलाया जाएगा। प्रांतीय उपाध्यक्ष यतेंद्र सिंह ने संगठन को मजबूत करने पर बल दिया। बैठक के अंत में जिलाध्यक्ष ने नवनियुक्त पदाधिकारियों का माला पहनाकर स्वागत किया। इस दौरान कृष्णमुरारी यादव, हरेंद्र कुमार, विनीत कुमार, नगेंद्र प्रताप सिंह, दिनेश कुमार, अभिजीत सिंह, नीता यादव, नम्रता मित्तल, नीरज कुमारी सहित अन्य शिक्षक, शिक्षिकाएं मौजूद रहे।