Move to Jagran APP

स्वर्ण रथ पर निकली श्रीजी की शोभायात्रा

फीरोजाबाद जागरण संवाददाता। बुधवार को यमुना तट पर स्थित अतिशय क्षेत्र चंद्रवाड़ में धार्मिक कार्यक्रमों की धूम रही। मेले में शहर से जैन धर्मावलंबियों की भीड़ तो आई आसपास जिले से भी भक्त आए। सुबह स्वर्ण रथ पर श्रीजी की शोभायात्रा निकाली गई। पूजा अर्चना के बाद यहां सांस्कृतिक कार्यक्रम संपन्न हुए।

By JagranEdited By: Published: Wed, 02 Oct 2019 10:58 PM (IST)Updated: Wed, 02 Oct 2019 10:58 PM (IST)
स्वर्ण रथ पर निकली श्रीजी की शोभायात्रा
स्वर्ण रथ पर निकली श्रीजी की शोभायात्रा

फीरोजाबाद, जागरण संवाददाता। बुधवार को यमुना तट पर स्थित अतिशय क्षेत्र चंद्रवाड़ में धार्मिक कार्यक्रमों की धूम रही। मेले में शहर से जैन धर्मावलंबियों की भीड़ तो आई आसपास जिले से भी भक्त आए। सुबह स्वर्ण रथ पर श्रीजी की शोभायात्रा निकाली गई। पूजा अर्चना के बाद यहां सांस्कृतिक कार्यक्रम संपन्न हुए।

loksabha election banner

मेयर नूतन राठौर ने बब्बूजी की जीन से हरी झंडी दिखाकर शोभायात्रा का शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि चंद्रवाड़ मेला महोत्सव भव्यता प्रदान कर रहा है। दूर दराज के लोग अतिशय क्षेत्र में आस्था के साथ चंद्रवाड़ आते हैं। शोभायात्रा सदर बाजार, घंटाघर, होते हुए चंद्रवार पहुंची। शोभायात्रा में स्वर्ण के रथ पर भगवान आदिनाथ विराजमान थे। जिनवाणी पालकी आकर्षण का केंद्र रही। डांडिया नृत्य ने शोभायात्रा में चार चांद लगा दिए। जैन संगठनों के पदाधिकारियों ने कदम-कदम पर स्वर्ण रथ पर विराजमान भगवान आदिनाथ पर पुष्पवर्षा एवं आरती उतारकर भव्य स्वागत किया। इंद्रों ने भगवान आदिनाथ की प्राचीन प्रतिमा का जलाभिषेक किया। उसके बाद 108 दीपों के आरती की गई। उसके बाद बाल नृत्य, फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता, नाटक (प्रकट हुए महावीर), भजन संध्या का आयोजन हुआ। प्रतियोगिताओं में विजयी प्रतिभागियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। मेले में फीरोजाबाद के अलावा आगरा, शिकोहाबाद, मैनपुरी, अलीगढ़ से भी लोग आए हुए थे। इस दौरान राजकुमार जैन, आदीश जैन, अखिल जैन, संजय जैन पीआरओ, निखिल जैन, अजय जैन सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।

निकाली प्रभात फेरी, सुरक्षा व्यवस्था रही सख्त:

बुधवार सुबह छह बजे दिगंबर पाठशाला के बच्चों ने शहर में प्रभात फेरी निकाली। श्री छदामीलाल जैन मंदिर से शुरू हुई प्रभात फेरी ने शहर के विभिन्न मार्गों पर भ्रमण कर अहिसा का संदेश दिया। शोभायात्रा और आयोजन में पुलिस प्रशासन की सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम रहे। चप्पे-चप्पे पर भारी मात्रा में पुलिस बल तैनात रहा।

चंद्रवाड़ में पसीने वाले हनुमान जी पर चढ़ाया चोला

जासं, फीरोजाबाद: बुधवार को चंद्रवाड़ स्थित प्राचीन पसीना वाले हनुमान मंदिर पर वार्षिक समारोह का आयोजन किया गया। सुबह भव्य फूल बंगला सजाने के बाद हनुमान जी पर चोला चढ़ाया गया। उसके बाद हवन एवं आदि शिवशक्ति पीठ पर दुग्धाभिषेक एवं सुंदर कांड एवं भजन संध्या का आयोजन हुआ। दोपहर में भंडारा हुआ। इस दौरान अध्यक्ष राहुल बंसल, मनीष गर्ग, विकास बंसल, विवेक अग्रवाल, सौरभ गर्ग, रमाकांत गुप्ता, सुरेंद्र प्रकाश अग्रवाल, डॉ. अमित गोयल सहित अन्य पदाधिकारी व्यवस्थाओं में जुटे रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.