Move to Jagran APP

प्रदेश सरकार के खिलाफ गरजे सपाई

फीरोजाबाद जेएनएन। प्रदेश में बेरोजगारी बढ़ती महंगाई और कानून व्यवस्था को मुद्दा बनाकर सपा ने मंगलवार को तहसील मुख्यालयों पर धरना- प्रदर्शन किया।

By JagranEdited By: Published: Tue, 01 Oct 2019 11:05 PM (IST)Updated: Wed, 02 Oct 2019 06:19 AM (IST)
प्रदेश सरकार के खिलाफ गरजे सपाई
प्रदेश सरकार के खिलाफ गरजे सपाई

फीरोजाबाद, जेएनएन। प्रदेश में बेरोजगारी, बढ़ती महंगाई और कानून व्यवस्था को मुद्दा बनाकर सपा ने मंगलवार को तहसील मुख्यालयों पर धरना- प्रदर्शन किया।

loksabha election banner

सदर तहसील में धरना रजा अली और वीरेश कुमार ददुआ की संयुक्त अध्यक्षता में एलआइयू कार्यालय के सामने शुरू हुआ। महानगर अध्यक्ष जर्रार अहमद राजू ने कहा कि प्रदेश सरकार की गलत नीतियों से जनता परेशान है। इसको लेकर राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर सभी तहसीलों में प्रदर्शन किया जा रहा है। दोपहर दो बजे करीब राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट कुंवर पंकज को सौंपा। एमएलसी डॉ. दिलीप यादव, शाहिद अंसारी, हिकमत उल्ला खां, कमलेश यादव, जगमोहन यादव, योगेंद्र सिंह यादव, बंटू कठेरिया, देश दीपक यादव, कृष्ण मोहन चक्रवर्ती, सुबोध दिवाकर, हसन ईसार रिजवी आदि मौजूद रहे। शिकोहाबाद में 16 सूत्रीय ज्ञापन सौंपा:

शिकोहाबाद: तहसील में विधानसभा अध्यक्ष नेम सिंह यादव की अध्यक्षता में धरना दिया गया। कार्यकर्ताओं ने डीजल, पेट्रोल के बढ़े दाम, किसानों की समस्याएं, छेड़खानी, बच्चियों के साथ दुष्कर्म का मुद्दा बनाकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। मुख्य अतिथि एमएलसी असीम यादव ने भाजपा जमकर हमला बोला। अब्दुल वाहिद, संजय यादव, विजय आर्या, नाथ देव यादव, पंकज यादव, खुर्शीद असलम, पूर्व विधायक ओमप्रकाश वर्मा आदि ने एसडीएम देवेंद्र पाल सिंह को 16 सूत्रीय ज्ञापन सौंपा।

सिरसागंज में जिलाध्यक्ष के नेतृत्व हुआ धरना:

सिरसागंज: अरांव रोड स्थित तहसील पर धरने का नेतृत्व करते हुए जिलाध्यक्ष दुर्गपाल सिंह यादव ने कहा अर्थव्यवस्था गिर रही है और बेरोजगारी अपनी चरम सीमा पर है। पूर्व जिलाध्यक्ष रामसेवक यादव ने प्रदेश सरकार के कार्यों की निदा करते हुए कहा कि भाजपा अपने वादे पूरे नहीं कर पाई। दोपहर को एसडीएम रामहर्ष मौर्य को ज्ञापन सौंपा। अवधेश प्रताप बघेल पपई, विजेंद्र सिंह ठेकेदार, श्रीनाथ देव यादव, हरीशंकर यादव, रामसेवक यादव, ग्या प्रसाद सोमेश मौजूद रहे।

भाजपा सरकार में आम आदमी परेशान:

टूंडला: तहसील परिसर में धरना देते हुए एमएलसी उदयवीर सिंह धाकरे ने कहा कि प्रदेश में भ्रष्टाचार चरम सीमा पर है। कानून व्यवस्था नाम की कोई चीज नहीं रह गई है। विधानसभा अध्यक्ष चन्द्रवीर सिंह यादव ने कहा कि इस सरकार में आम आदमी सबसे अधिक परेशान है। एसडीएम केपी सिंह तोमर को राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा। इस मौके पर कमल सिंह दिवाकर, अजब सिंह यादव, मोहम्मद फहीम, सूरज यादव, हरी सिंह बघेल, नौरंग सिंह यादव, विनोद यादव, दिगम्बर धनगर आदि मौजूद रहे।

गोवंश, जीएसटी ने किया बर्बाद:

जसराना: पूर्व विधायक राम प्रकाश यादव की अध्यक्षता में धरना शुरू हुआ। संचालन प्रदीप यादव किया गया। सचिन यादव ने कहा कि भाजपा सरकार में किसान व्यापार को काफी नुकसान हुआ है। किसी को जीएसटी तो किसी को गोवंश ने बर्बाद कर दिया। अंशुल विक्रम सिंह हैप्पी, इंजीनियर राजीव यादव, सुग्रीव यादव फौजी, मुरारी लाल यादव, प्रदीप यादव, शिव प्रताप सिंह यादव, सुरेश चंद्र यादव, अनीता राजपूत आदि मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.