Move to Jagran APP

प्रधानपति पर पथराव, फाय¨रग से दहशत

साथियों के साथ बोलेरो से अरांव जा रहे प्रधानपति पर गांव के लोगों ने फायरिंग की, जिससे देहात में दहशत व्याप्त हो गई गई है।

By JagranEdited By: Published: Sat, 08 Sep 2018 12:14 AM (IST)Updated: Sat, 08 Sep 2018 12:14 AM (IST)
प्रधानपति पर पथराव, फाय¨रग से दहशत
प्रधानपति पर पथराव, फाय¨रग से दहशत

संवाद सहयोगी, जसराना (फीरोजाबाद): साथियों के साथ बोलेरो से अरांव जा रहे प्रधानपति पर गांव के लोगों ने हमला बोल दिया। बोलेरो का शीशा क्षतिग्रस्त हो गया। पत्थर लगने से एक युवक घायल हुआ है।

loksabha election banner

गांव पलिया दोयम ग्राम पंचायत से अनीता देवी ग्राम प्रधान हैं। शुक्रवार सुबह उनके पति प्रदीप कुमार अरांव जा रहे थे। उनके साथ गांव के ही पंकज कुमार, चालक श्यामवीर ¨सह, धर्मवीर ¨सह भी थे। सभी लोग हरवीर के मकान के बाहर गाड़ी रोक कर हैंडपंप पर पानी पीने लगे। तभी वहां राजपाल, राहुल, रंजीत, शिवप्रताप और अजीत पहुंच गए और उनसे गाली-गलौज करने लगे। यह देखकर वहां भीड़ एकत्र हो गई। इस बीच राजपाल पक्ष के लोग ईंट-पत्थर फेंकने लगे। रंजीत और राहुल ने फाय¨रग कर दी।

जिससे वहां भगदड़ मच गई। पत्थर लगने से बोलेरो का शीशा टूट गया। वहीं धर्मवीर ¨सह घायल हो गया। सूचना मिलने पर इंस्पेक्टर रनवीर ¨सह पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। पुलिस को देख आरोपित गांव से भाग गए। प्रधानपति ने उन सभी लोगों के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने आरोपितों के घर दबिश दी, तब तक वह गांव से भाग गए। इंस्पेक्टर ने बताया कि आरोपितों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.