ज्वाइंट चे¨कग में पांच ट्रक सीज
फीरोजाबाद: डीएम नेहा शर्मा के निर्देश पर सोमवार रात सिटी मजिस्ट्रेट प्रियंका ¨सह, एआरटीओ प्रवर्तन एस
फीरोजाबाद: डीएम नेहा शर्मा के निर्देश पर सोमवार रात सिटी मजिस्ट्रेट प्रियंका ¨सह, एआरटीओ प्रवर्तन एसबी पांडेय और पुलिस ने फतेहाबाद रोड पर संयुक्त रूप चे¨कग अभियान चलाया। इसमें पांच ओवरलोड वाहन सीज किए गए।
डीएम को सूचना मिली थी आगरा से फतेहाबाद आने वाले वाहन ओवर लो¨डग करते हैं। रोकथाम को उन्होंने ज्वाइंट चे¨कग के निर्देश दिए थे। इसके लिए रात 11 बजे सिटी मजिस्ट्रेट, एआरटीओ और इलाका पुलिस फतेहाबाद रोड पर पहुंच गईं। चे¨कग के दौरान सड़क किनारे खड़े पांच ट्रक पकड़ लिए, जिनमें क्षमता से अधिक गिट्टी भरी थी। धर पकड़ होते ही अन्य वाहनों के चालक वाहन लेकर भाग गए। अधिकारियों ने पांचों वाहन सीज कर दिए। करीब एक बजे तक हुई चे¨कग में आठ अन्य वाहन भी पकड़े। सभी वाहनों से कुल 1.10 लाख रुपये का जुर्माना वसूला गया।
वाहन सीज करने को गांव-गांव भटके एआरटीओ
मंगलवार दोपहर एआरटीओ ने स्कूली वाहनों की चे¨कग की। इस दौरान जिला मुख्यालय पर उन्हें एक लोडर वाहन में बच्चे जाते मिले। वाहन बच्चों को घर छोड़ने जा रहा था। इसलिए एआरटीओ को वाहन सीज करने से पहले कवायद करनी पड़ी। वह खुद लोडर के साथ कई गांवों में गए। वहां बच्चों को उनके घर छोड़ने के बाद लोडर सीज करने की कार्रवाई की। वाहन पर स्कूल का नाम नहीं लिखा था।