विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

फिरोजाबाद में कथावाचक ने किया किशोरी से दुष्कर्म, बसपा नेताओं के दबाव के बाद FIR

By Neelesh Kumar Edited By: Prateek Gupta
Published: Wed, 19 Aug 2026 07:58 PM (GMT+05:30)

फिरोजाबाद के नारखी में जाहरवीर बाबा की कथा करने आए कथावाचक गोविंद यादव पर 15 वर्षीय किशोरी से दुष्कर्म का ...और पढ़ें

सांकेतिक तस्वीर।

सांकेतिक तस्वीर।

संवाद सूत्र, नारखी (फिरोजाबाद)। क्षेत्र के एक गांव में जाहरवीर बाबा की कथा करने आए कथावाचक ने किशोरी के साथ दुष्कर्म किया। गांव वालों के कहने पर पिता ने मामले की शिकायत पुलिस से नहीं की। बेटी की हालत देखते हुए मां ने चुप्पी तोड़ते हुए थाने में शिकायत की। वहीं मंगलवार को बसपा जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में पार्टी नेताओं ने एसएसपी से मुलाकात कर शिकायत की थी।

एसएसपी के आदेश पर थाना पुलिस ने दुष्कर्म, पाक्सो व एससी-एसटी के तहत प्राथमिकी दर्ज की है। सीओ टूंडला मामले की जांच कर रहे हैं। पीड़ित की मां का कहना है कि 20 से 29 जुलाई तक गांव में जाहरवीर बाबा की कथा का आयोजन हुआ था। कथा का वाचन गोविंद यादव निवासी छत्तरपुर की ठार, दशरथपुर ने किया था।

आरोप है कि पांच अगस्त की रात 10 बजे गोविंद यादव अपने भाई के साथ कार से गांव आया। 15 वर्षीय बेटी को फोन करके गांव के तिराहे पर बुला लिया और बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया। साथ गए छोटे बेटे ने घर आकर घटना की जानकारी स्वजन को दी। मां का आरोप है कि आरोपित कथावाचक ने कार में ही बेटी के साथ दुष्कर्म किया, इसके बाद उसे छोड़कर फरार हो गया

बेटी ने घर पहुंचकर स्वजन को जानकारी दी, लेकिन गांव के लोगों के कहने पर पिता ने थाने में तहरीर नहीं दी। पीड़िता की मां ने हिम्मत करते हुए मंगलवार को नारखी थाने में तहरीर दी, इसके बाद पुलिस ने रात के समय प्राथमिकी दर्ज की।

सीओ टूंडला अरुण चौरसिया ने बताया किशोरी की मां की तहरीर पर आरोपित के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपित को गिरफ्तार किया जाएगा।

थाने पहुंचकर बसपा नेताओं ने किया प्रदर्शन

पीड़ित किशोरी अनुसूचित जाति की है। मामले की जानकारी मिलने पर बसपा नेताओं ने मंगलवार दोपहर नारखी थाने पहुंचकर कार्रवाई की मांग करते हुए प्रदर्शन किया। बसपा नेताओं ने आरोप लगाया कि वारदात के बाद ही 112 पर शिकायत की गई थी। इसके बाद भी थाना पुलिस ने दुष्कर्म जैसे गंभीर मामले में मुकदमा दर्ज नहीं किया।

थाने पहुंचे बसपा नेताओं डा. ज्ञान सिंह, डा. बरेलाल, अनिल भाटिया, यादवेंद्र सिंह, जयवीर सिंह और कैलाश कुमार आदि शामिल रहे। वहीं दूसरी ओर बसपा जिलाध्यक्ष यादवेंद्र सिंह ने एसएसपी से मुलाकात कर मामले की शिकायत करते हुए कार्रवाई की मांग की थी। इसके बाद भी थाना पुलिस ने मंगलवार रात को मुकदमा दर्ज किया।