विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

फिरोजाबाद: शराब के नशे में धुत डॉक्टर, इलाज करने से किया मना; सीएमएस से भी कर दी अभद्रता

By Yogesh Chauhan Edited By: Prateek Gupta
Published: Sat, 01 Aug 2026 08:10 PM (IST)

फिरोजाबाद के शिकोहाबाद स्थित संयुक्त चिकित्सालय में ड्यूटी पर तैनात डॉ. अनुराग कांत वर्मा पर शराब के नशे में मरीज ...और पढ़ें

जिला संयुक्त चिकित्सालय में आरोपी डॉक्टर का मेडिकल कराते सीएमएस।

जिला संयुक्त चिकित्सालय में आरोपी डॉक्टर का मेडिकल कराते सीएमएस।

संवाद सूत्र, शिकोहाबाद (फिरोजाबाद)। जिला संयुक्त चिकित्सालय के आपातकालीन विभाग में ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक पर शराब के नशे में मरीजों का उपचार न करने का आरोप लगा है। शिकायत पर एक चिकित्सक के साथ मौके पर पहुंचे सीएमएस से भी अभद्रता करने का आरोप है। मामला शुक्रवार रात करीब आठ बजे का है। सीएमएस ने पुलिस बुलाकर चिकित्सक का चिकित्सीय परीक्षण कराया।

खून का नमूना फोरेंसिक जांच के लिए भिजवाया है। दो घंटे तक हंगामा चलता रहा। संयुक्त चिकित्सालय के आपातकालीन विभाग में ड्यूटी पर तैनात डाॅ. अनुराग कांत वर्मा पर शराब के नशे में मरीज का इलाज न करने और अभद्रता करने का आरोप लगा है। बताया गया है कि एक बच्ची को किसी कीड़े ने काट लिया था। स्वजन उसे अस्पताल लाए लेकिन लेकिन डाॅक्टर ने एक घंटे तक उसका उपचार नहीं किया

मुख्य चिकित्सा अधीक्षक (सीएमएस) डा.रमेश चंद्र केशव ने बच्ची का उपचार कराया। सीएमएस ने बताया कि चिकित्सक शराब के नशे में थे और जब उनसे देरी के कारण पूछा गया तो उन्होंने उनके और एक अन्य वरिष्ठ चिकित्सक से अभद्र भाषा का प्रयोग किया।

रात करीब 12 बजे सीएमएस ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस की उपस्थिति में चिकित्सक का चिकित्सीय परीक्षण कराया गया। सीएमएस ने विभागीय कार्रवाई के लिए महानिदेशालय स्वास्थ्य भवन को भी पत्र लिखा है। वहीं चिकित्सक से घटना के संबंध में कोई वार्ता नहीं हो पाई।