फिरोजाबाद में मौसम की चेतावनी के चलते 12वीं तक के स्कूल बंद, ऑनलाइन पढ़ाई जारी
फिरोजाबाद में भारतीय मौसम विज्ञान विभाग की वर्षा चेतावनी के बाद डीएम ने कक्षा 1 से 12 तक के सभी ...और पढ़ें

सांकेतिक तस्वीर।
HighLights
फिरोजाबाद में 12वीं तक के स्कूल बंद।
छात्रों के लिए ऑनलाइन कक्षाएं संचालित होंगी।
जागरण संवाददाता, फिरोजाबाद। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग IMD) की ओर से शनिवार को वर्षा को लेकर जारी चेतावनी को देखते हुए डीएम संतोष कुमार शर्मा ने एक से कक्षा 12 तक के स्कूल-कालेजों को शनिवार को बंद करने का आदेश जारी किया है।
इस दौरान विद्यार्थियों का पठन-पाठन बाधित न हो। इसके लिए ऑनलाइन कक्षाएं संचालित की जाएंगी।बीएसए अनिल कुमार ने बताया कि डीएम के आदेश पर लेकर कक्षा एक से 12 तक के सभी परिषदीय, राजकीय, शासकीय, अशासकीय विद्यालय बंद रहेंगे। यह आदेश सीबीएसई, आइसीएसई बोर्ड से मान्यता प्राप्त स्कूल-कालेजों पर भी लागू होगा।
