विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

फिरोजाबाद: ममेरे भाई और दोस्त ने किया किशोरी से दुष्कर्म, DNA रिपोर्ट दिलाएगी सजा

By Neelesh Kumar Edited By: Prateek Gupta
Published: Tue, 13 Oct 2026 07:57 PM (IST)

फिरोजाबाद में किशोरी से दुष्कर्म के मामले में कोर्ट ने डीएनए जांच के आदेश दिए हैं। दोनों आरोपियों के सैंपल ...और पढ़ें

सांकेतिक तस्वीर।

सांकेतिक तस्वीर।

HighLights

  1. किशोरी दुष्कर्म मामले में कोर्ट ने डीएनए जांच का आदेश दिया।

  2. दोनों आरोपियों के सैंपल आगरा फोरेंसिक लैब भेजे गए।

जागरण संवाददाता, फिरोजाबाद। किशोरी के साथ हुए दुष्कर्म के मामले में कोर्ट ने डीएनए जांच के आदेश दिए हैं। डीएनए जांच के लिए सोमवार को दोनों आरोपितों के सैंपल लिए गए। सैंपल को पुलिस सुरक्षा में फोरेंसिक लैब आगरा भेजा गया है।

उत्तर थाना क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी किशोरी को चार अक्टूबर को ममेरा भाई बाइक से घर से पांच सौ मीटर दूर सुनसान जगह पर ले गया था। आरोप है यहां ममेरे भाई और उसके दोस्त ने उसके साथ दुष्कर्म किया। पिता की तहरीर पर पुलिस ने दोनों आरोपितों को गिरफ्तार कर जेल भेजा। पुलिस ने दोनों आरोपितों के डीएनए जांच के लिए कोर्ट में आवेदन किया था।

जांच की अनुमति देते हुए सोमवार को कोर्ट ने दोनों आरोपितों को तलब किया। मेडिकल टीम ने डीएनए जांच के लिए दोनों के खून का सैंपल लिया। मामले के विवेचक एवं उत्तर थाना प्रभारी रवि त्यागी ने बताया कि दोनों युवक के सैंपल लेकर जांच के लिए फोरेंसिक लैब आगरा भेजे गए हैं। डीएनए जांच रिपोर्ट मुकदमे की पैरवी के समय प्रमुख वैज्ञानिक साक्ष्य साबित होगा।