विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

फिरोजाबाद पुलिस की QRT जीप में मैक्स ने मारी टक्कर, दो सिपाही घायल

By Digital Desk Edited By: Prateek Gupta
Published: Fri, 16 Oct 2026 01:01 PM (IST)

फिरोजाबाद में पुराने हाईवे पर एक तेज रफ्तार मैक्स वाहन ने पुलिस की क्यूआरटी जीप को टक्कर मार दी, जिससे ...और पढ़ें

मक्खनपुर क्षेत्र में शुक्रवार तड़के दुर्घटना के बाद पलटा क्यूआरटी वाहन।

मक्खनपुर क्षेत्र में शुक्रवार तड़के दुर्घटना के बाद पलटा क्यूआरटी वाहन।

HighLights

  1. फिरोजाबाद में तेज रफ्तार मैक्स ने क्यूआरटी वाहन को टक्कर मारी।

  2. टक्कर के बाद दोनों वाहन पलटे, मैक्स चालक भागा।

जागरण संवाददाता, फिरोजाबाद। तेज रफ्तार मैक्स वाहन ने पुराने हाईवे पर शुक्रवार सुबह क्यूआरटी वाहन में टक्कर मारी दी। हादसे के बाद दोनों वाहन पलट गए। क्यूआरटी वाहन सवार दो सिपाही घायल हो गए। हादसा मक्खनपुर क्षेत्र में हुआ।

मक्खनपुर के गांव इंदरई के पास पुराने हाईवे पर शुक्रवार सुबह 5:30 बजे क्यूआरटी वाहन में तेज रफ्तार मैक्स ने टक्कर मार दी। हादसे के बाद दोनों वाहन क्षतिग्रस्त होकर पलट गए। क्यूआरटी वाहन चालक सिपाही तोहिद खान व सिपाही दाऊदयाल हादसे में घायल हो गए। हादसे की जानकारी पर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और घायलों को गाड़ी से वाहन निकाला।

पुलिस ने ग्रामीणों के सहयोग से दोनों सिपाहियों को अस्पताल भिजवाया। हादसे के बाद मैक्स चालक मौके से भाग निकला। थानाध्यक्ष मक्खनपुर चमन शर्मा ने बताया कि सिपाही की हालत सामान्य है। वह पूरी तरह से सुरक्षित हैं।