विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

दिल्ली से लेकर सहारनपुर तक तेज रफ्तार पर चार चालान, कार ने फिरोजाबाद में रौंदे 17 लोग

By Yogesh Chauhan Edited By: Prateek Gupta
Published: Wed, 28 Oct 2026 08:01 PM (IST)

फिरोजाबाद के नसीरपुर में एक तेज रफ्तार कार ने ग्रामीणों को रौंद दिया, जिसमें पांच लोगों की मौत हो गई ...और पढ़ें

फिरोजाबाद में लोगों को रौंदने के बाद खड़ी क्षतिग्रस्त कार।

फिरोजाबाद में लोगों को रौंदने के बाद खड़ी क्षतिग्रस्त कार।

जागरण संवाददाता, फिरोजाबाद। नसीरपुर के गांव छटनपुर में रविवार की रात दिल्ली की एक कार ने ग्रामीणों को रौंद दिया था। इसमें पांच लोगों की जान चली गई। साथ ही 12 लोग घायल भी हुए थे। दुर्घटना का कारण तेज रफ्तार पाया गया। रिकार्ड के अनुसार ग्रामीणों को रौंदने वाली इस कार पर पूर्व से ही ओवर स्पीड के चार चलान हैं, जो दिल्ली से लेकर सहारनपुर तक के हैं। जुर्माना राशि के रूप में 8500 रुपये बकाया है।

लखनऊ एक्सप्रेसवे से नसीरपुर-बटेश्वर मार्ग पर उतरी कार मौत बनकर दौड़ी। टेसू-झांझी के विसर्जन के लिए सड़क किनारे खड़े बच्चों और महिलाओं को टक्कर मारने के बाद भी उसकी रफ्तार कम नहीं हुई। ग्रामीणों के अनुसार उन्होंने घेराबंदी की तो फिर पलट कर लोगों को कुचलते हुए भागने का प्रयास किया। इस दुर्घटना में सगी बहनों समेत पांच लोगों ने जान गवां दी। कई का अभी इलाज चल रहा है।

ग्रामीणों की पिटाई से घायल एक कार सवार की भी मृत्यु हो चुकी है। वहीं तीन की हालत गंभीर है। मंगलवार को परिवहन विभाग के अधिकारियों ने घटना की जांच की। इस पता चला कि कार पर दिल्ली, यमुना एक्सप्रेसवे और सहारनपुर में कुल चार चालान हुए हैं। सभी चालान ओवर स्पीड के थे। इससे साफ चालक द्वारा हमेशा लापरवाही बरती गई। एआरटीओ गौरीशंकर ठाकुर ने बताया कि दिल्ली के अधिकारियों की भी लापरवाही है।

चार चालान लंबित होने पर भी कोई ठोस कार्रवाई नहीं की। जबकि इसमें लाइसेंस निलंबित हो सकता था। अगर समय से कार्रवाई होती तो दुर्घटना टल सकती थी। जिले में भी ओवरस्पीड चालान वाले वाहनों की सूची निकाली जाएगी।