फिरोजाबाद में सर्राफा कारोबारी के बेटे के अपहरण का प्रयास, लोगों ने एकजुट होकर बदमाशों को भगाया
फिरोजाबाद के जसराना में मां दुर्गा मंदिर से लौट रहे सर्राफा कारोबारी के बेटे का काले रंग की कार सवार ...और पढ़ें

फिरोजाबाद में सर्राफ के शोरूम के बाहर जुटे लोग।
HighLights
जसराना में सर्राफा कारोबारी के बेटे के अपहरण का प्रयास।
दादी के साथ मंदिर से लौटते समय बदमाशों ने घेरा।
संवाद सूत्र, जसराना (फिरोजाबाद)। फरिहा रोड स्थित मां दुर्गा मंदिर में दादी को दर्शन कराकर लौट रहे सर्राफा कारोबारी के बेटे की स्कूटी को काले रंग की सफारी कार सवारों ने घेर लिया। सोमवार सुबह 10.30 बजे हुई इस घटना से अफरातफरी मच गई। कार सवार स्कूटी की चाबी निकालकर गाली-गलौज करते हुए युवक को अपनी गाड़ी में खींचने लगे। खींचतान में दादी नीचे गिरकर चोटिल हो गईं।
युवक के शोर मचाने पर आसपास के लोगों की भीड़ मौके पर एकत्रित हाे गई। इसके बाद कार सवार मौके से भाग निकले। जानकारी पर व्यापार मंडल के पदाधिकारी पीड़ित के साथ थाने पहुंचे। शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है। कस्बा निवासी सर्राफा व्यापारी सुनील कुमार वर्मा के बेटा कृष्णा सिंह अपनी दादी को स्कूटी पर बिठाकर मंदिर में गए थे।
लौटते समय रास्ते में इटावा नंबर की कार ने स्कूटी को घेर लिया। आरोप है कि कार के पीछे एक दूसरी कार भी थी। दोनों कारों से सात से आठ लोग उतर आए और पीड़ित से गाली-गलौज कर पिटाई करने लगे। इसके बाद उसे कार में खींचने का प्रयास किया गया। आसपास के लोगों को आता देख आरोपित कारों से भाग निकले।
व्यापार मंडल अध्यक्ष नवीन शिवहरे ने व्यापारी के बेटे के साथ हुई घटना में कार्रवाई की मांग की गई है। कार्रवाई नहीं होने पर उच्चाधिकारियों से मुलाकात की जाएगी। थाना प्रभारी भगवत सिंह ने बताया कि मामले में शिकायती पत्र मिला है। जांच के बाद मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
