विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

फिरोजाबाद: मुकदमा दर्ज कराने की मांग को लेकर टावर पर चढ़ा युवक, छूटे पुलिस के पसीने

By Digital Desk Edited By: Prateek Gupta
Published: Thu, 10 Sep 2026 03:53 PM (IST)

फिरोजाबाद के सिरौला गांव में एक युवक मारपीट के मामले में मुकदमा दर्ज कराने की मांग को लेकर मोबाइल टावर ...और पढ़ें

मोबाइल टावर पर चढ़ा युवक विकास लाल घेरे में, नीचे जुटी भीड़।

मोबाइल टावर पर चढ़ा युवक विकास लाल घेरे में, नीचे जुटी भीड़।

HighLights

  1. करीब दो घंटे तक टावर पर बैठा रहा, कूदने की चेतावनी दी।

  2. पुलिस ने कार्रवाई का आश्वासन देकर युवक को सुरक्षित नीचे उतारा।

जागरण संवाददाता, फिरोजाबाद। सप्ताह भर पहले हुई मारपीट के मामले में मुकदमा दर्ज कराने की मांग को लेकर एक युवक गुरुवार को गांव सिरौला में मोबाइल टावर पर चढ़ गया। करीब दो घंटे तक वह टावर पर बैठा रहा और न्याय नहीं मिलने पर नीचे कूदने की चेतावनी देता रहा। पुलिस ने कार्रवाई का आश्वासन देकर उसे नीचे उतारा।

जसराना के गांव सिरौला निवासी विकास गुरुवार सुबह करीब 11:15 बजे गांव में लगे मोबाइल टावर पर चढ़ गया। उसके टावर पर चढ़ने की जानकारी होते ही ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। युवक का कहना था कि सप्ताह भर पहले हुई मारपीट की घटना में उसकी सुनवाई नहीं हो रही है और पुलिस मुकदमा दर्ज नहीं कर रही है

उसने चेतावनी दी कि जब तक उसे न्याय नहीं मिलेगा, वह टावर से नीचे नहीं उतरेगा और कूदकर आत्महत्या कर लेगा। मामले की जानकारी मिलने पर पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे।

सीओ जसराना प्रेम प्रकाश पांडेय ने युवक से बातचीत की और कार्रवाई का आश्वासन दिया। इसके बाद दो घंटे बाद दोपहर 1:20 बजे विकास टावर से नीचे उतर आया। सीओ प्रेम प्रकाश पांडेय ने बताया कि दो पक्षों के बीच झगड़ा हुआ था। घटना के समय विकास भी मौके पर मौजूद था।

बाद में दोनों पक्षों के बीच समझौता हो गया था। विकास की ओर से थाने में कोई तहरीर नहीं दी गई थी। पुलिस ने युवक को समझाकर नीचे उतार लिया।