फिरोजाबाद में लाउडस्पीकर विवाद ने ली मासूम बच्ची की जान, नवरात्र में हुआ झगड़ा
फिरोजाबाद के नगला तुरकिया में नवरात्र के दौरान लाउडस्पीकर पर भजन बजाने को लेकर हुए झगड़े में ढाई माह की ...और पढ़ें

ढाई वर्ष की बच्ची की मौत के बाद विलाप करतीं महिलाएं।
HighLights
नवरात्र में लाउडस्पीकर पर भजन बजाने को लेकर झगड़ा हुआ।
झगड़े में मां को धक्का लगने से ढाई माह की बच्ची गिरी।
जागरण संवाददााता, फिरोजाबाद। नवरात्र में लाउडस्पीकर पर मातारानी के भजन बजाने को लेकर हुए झगड़े ने ढाई माह की मासूम बच्ची की जान ले ली। घटना मखक्नपुर के गांव नगला तुरकिया में हुई। पुलिस आरोपित की तलाश में जुटी है।
मक्खनपुर कस्बा के नगला तुरकिया निवासी राहुल ने नवरात्र में घर में माता रानी की मूर्ति स्थापित की है। गुरुवार दोपहर 12 बजे माता रानी के भजन लाउडस्पीकर से बज रहे थे, इसको पड़ोस में रहने वाले बंटू ने विरोध किया और लाउडस्पीकर बंद करने के लिए कहा। इसी को लेकर दोनों पक्षों के बीच झगड़ा हो गया। आरोपित ने राहुल की पत्नी मधु को धक्का दे दिया।
इससे मधु गोद में लिए ढाई माह की बच्ची शाहनवी सहित जमीन पर गिर पड़ीं। सिर में चोट लगने से मासूम गंभीर रूप से घायल हो गई। स्वजन ने इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया। शुक्रवार सुबह सात बजे बच्ची की इलाज के दौरान मृत्यु हो गई। थानाध्यक्ष चमन शर्मा ने बताया मामले की जांच की जा रही है। आरोपित की तलाश की जा रही है। तहरीर मिलते ही मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
