फिरोजाबाद में हीट वेव का कहर, DM ने दिए स्कूलों की छुट्टी के आदेश, तीन दिन नहीं खुलेंगे स्कूल और काॅलेज
फिरोजाबाद में भीषण गर्मी और हीटवेव के कारण जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा ने सभी स्कूलों और कॉलेजों को तीन दिनों ...और पढ़ें

सांकेतिक तस्वीर का प्रयोग किया गया है।
HighLights
फिरोजाबाद में भीषण हीटवेव के चलते स्कूल-कॉलेज बंद।
प्री-प्राइमरी से 12वीं तक के सभी संस्थान प्रभावित।
जागरण संवाददाता, फिरोजाबाद। इन दिनों चल रहे हीटवेव की वजह से डीएम संतोष कुमार शर्मा ने जिले के सभी बोर्डों के स्कूल-कालेजों को तीन दिन बंद रखने के आदेश दिए हैं। प्री-प्राइमरी से लेकर कक्षा 12 तक सभी स्कूल-कालेज बंद रहेंगे। डीएम ने बताया कि इस दौरान कहीं कोई बंद मिला तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
हीट वेव का असर आमजन पर पड़ने लगा है। गुरुवार को सुबह से धूप और गर्म हवाएं तन झुलसाने लगीं। दोपहर में हाईवे सहित मुख्य मार्गों पर वाहनों की आवाजाही कम रही। गर्मी के कारण सदर तहसील में अधिवक्ता न्यायिक कार्य से दूर रहे। अधिकतम तापमान 43 और न्यूनतम 30 डिग्री सेल्सियस रहा।
सुबह 10 बजे से ही तेज धूप आंखों को चुभने लगी। दोपहर में तेज धूप और लू में घर से बाहर निकलने पर सिर चकराने लगा। दोपहर डेढ़ बजे एसपी सिटी आफिस से नगला बरी तक, कोटला चुंगी और क्लब चौराहे की ओर जाने वाले सर्विस रोड पर सन्नाटा नजर आया।
यात्रियों और घर से बाहर निकले लोगों को राहत देने के लिए जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग द्वारा कोल्ड रूम तैयार कराए गए हैं। इसी के चलते डीएम ने शाम को स्कूल और कॉलेजों की छुट्टी का आदेश जारी कर दिया। यदि स्कूल में समर कैंप लग रहे हैं तो उन पर भी ये आदेश लागू होगा।
कक्षा 10 के परीक्षार्थियों की आखिरी दिन हुई एसएसटी की परीक्षा
सीबीएसई कक्षा 10 की दूसरी बोर्ड गुरुवार को समाप्त हो गई। आखिरी दिन सुबह की पारी में एसएसटी विषय की परीक्षा कराई गई। पंजीकृत 671 परीक्षार्थियों में से 581 शामिल हुए। 90 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे।(जासं)
