विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

सब्सिडी वाले बीज खरीदने के लिए किसानों को कराना होगा पंजीकरण, जानिए क्या है नया नियम

By Kartikey Nath Dwivedi Edited By: Prateek Gupta
Published: Fri, 21 Aug 2026 07:03 PM (IST)

फिरोजाबाद में किसानों को सरकारी बीज गोदामों से सब्सिडी पर बीज खरीदने के लिए कृषि विभाग के पोर्टल पर पंजीकरण ...और पढ़ें

सांकेतिक तस्वीर।

सांकेतिक तस्वीर।

जागरण संवाददाता, फिरोजाबाद। सरकारी बीज गोदामों से सब्सिडी के बीज खरीदने के लिए किसानों को कृषि विभाग के पोर्टल पर पंजीकरण कराना होगा। इसके बाद ही उन्हें बीज मिल पाएगा। लक्ष्य से अधिक किसान होने पर लाटरी निकाली जाएगी। किसानों को उनके मोबाइल नंबर पर संदेश भेज कर 15 दिन में बीज ले जाने का संदेश भेजा जाएगा। बीज नहीं ले जाने पर उनका पंजीकरण रद कर दिया जाएगा।

निजी दुकानों पर बिना पंजीकरण कराए बीज की खरीद की जा सकती है। राजकीय बीज भंडारों पर किसानों को 50 प्रतिशत सब्सिडी पर बीज दिए जाते हैं। पहले पहले आओ-पहले पाओं के आधार पर किसानों को बीजों का वितरण किया जाता था। अब पंजीकरण कराना अनिवार्य कर दिया गया है।

कृषि विभाग के उप निदेशक सतेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि रबी सीजन के फसलों की बोआई अगले महीने से शुरू हो जाएगी। गोदामों पर तोरिया, गेहूं, चना, मटर के बीज खरीदने के लिए पंजीकरण कराना होगा। बुकिंग की शुरुआत हो गई है। दलहन और तिलहन फसलों जैसे चना, मटर, सरसों के बीज की प्राप्ति के लिए आनलाइन पंजीकरण कराने की अंतिम तिथि 10 सितंबर है

गेहूं के बीज के लिए 30 सितंबर तक पंजीकसब्सिडी वाले बीज खरीदने के लिए किसानों को कराना होगा पंजीकरणरण कराया जा सकता है। बीज की कालाबाजारी रोकने के उद्देश्य से प्रदेश सरकार ने यह कदम उठाया है।