विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 20, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

UP Police Encounter: यूपी के इस जिले में ढेर हुआ 50 हजार का इनामी बदमाश, लूट के नीयत से की दंपती की हत्या

Published: Fri, 20 Jun 2025 12:12 PM (IST)

फिरोजाबाद में पुलिस और एसओजी की मुठभेड़ में 50 हजार के इनामी बदमाश राजू खान की मौत हो गई। राजू ...और पढ़ें

UP Police Encounter: यूपी के इस जिले में ढेर हुआ 50 हजार का इनामी बदमाश
UP Police Encounter: यूपी के इस जिले में ढेर हुआ 50 हजार का इनामी बदमाश

जागरण संवाददाता, फिरोजाबाद। शिकोाहबाद पुलिस और एसओजी की शुक्रवार सुबह एक बदमाश से मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ में बदमाश को गोली लगने से घायल हो गया। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उसने दम तोड़ दिया। मारे गए बदमाश पर डीआईजी रेंज आगरा ने 50 हजार का इनाम घोषित किया था। 

पुलिस उसे चार मार्च की रात वंशीनगर मुहल्ले में लूट की नीयत से दंपती हत्याकांड और 15 जून की रात मलिखानपुर मुहल्ले में वृद्ध महिला को घायल कर आभूषण लूट के मामले में तलाश थी। 

पुलिस को इनामी बदमाश के पुरातन रोड पर स्थित नोवा फैक्ट्री के पास निर्माणधीन मकान में किसी वारदात को अंजाम देने की फिराक में मौजूद होने की सूचना मिली थी।

एसएसपी सौरभ दीक्षित ने बताया कि चार मार्च को शिकोहाबाद के वंशीनगर मुहल्ले में लूटपाट करने की नीयत से दंपती मुन्नालाल और मिथिलेश की नृशंस हत्या कर दी गई थी। 

वहीं, मलिखानपुर मुहल्ले में 15 जून को घर के बाहर सो रही वृद्ध महिला सूरजमुखी को लहूलुहान कर लूट हुई थी। जांच के दौरान दोनों मामलों में पुलिस को बदमाश राजू खान निवासी रैपुरा थाना रामगढ़ की तलाश थी। उस पर डीआईजी रेंज आगरा ने 50 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था।

शुक्रवार सुबह चार बजे पुलिस को सूचना मिली कि शातिर बदमाश राजू खान पुरातन रोड पर स्थित नोवा फैक्ट्री के पास निर्माणधीन मकान में किसी वारदात को अंजाम देने की फिराक में मौजूद है। 

पुलिस ने घेराबंदी कर बदमाश को आत्मसमर्पण के लिए ललकारा, लेकिन उसने पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस की तरफ से की गई फायरिंग में उसे गोली लगी और घायल हो गया। उपचार के लिए उसे अस्पताल लाया गया। जहां उसकी मृत्यु हो गई। 

जांच के दौरान पता चला कि वह वर्तमान में आगरा जिले के शाहगंज थानाक्षेत्र में वीके पुरम शंकरगढ़ की पुलिया के पास किराए पर रहता था। वारदात करने के लिए आगरा से यहां आता था। उसके पास से पिस्टल, कारतूस, खून लगा हुआ पाना बरामद हुआ है। उस पर पूर्व में चोरी, हत्या, लूट के पांच मुकदमे दर्ज हैं। मुठभेड़ में एक पुलिसकर्मी हरवीर सिंह भी घायल है।