विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

फिरोजाबाद में कानपुर आगरा हाईवे पर रोडवेज बस से टकराई कार, पांच घायल

By Digital Desk Edited By: Prateek Gupta
Published: Thu, 17 Sep 2026 09:39 AM (IST)

कानपुर-आगरा हाईवे पर टोल प्लाजा के पास देर रात एक तेज रफ्तार होंडा अमेज कार रोडवेज बस में पीछे से ...और पढ़ें

रोडवेज बस में पीछे से घुसी कार।

रोडवेज बस में पीछे से घुसी कार।

HighLights

  1. कानपुर-आगरा हाईवे पर कार रोडवेज बस से टकराई।

  2. पुलिस ने घायलों को सरकारी ट्रामा सेंटर पहुंचाया।

जागरण संवाददाता, फिरोजाबाद। कानपुर आगरा हाईवे पर टोल प्लाजा के पास बुधवार देर रात तेज रफ्तार होंडा अमेज कार आगे चल रही रोडवेज बस में पीछे से जा घुसी। हादसे में कार सवार पांच लोग घायल हो गए। दुर्घटना के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सरकारी ट्रामा सेंटर भेजा।

पुलिस के अनुसार बुधवार रात करीब दो बजे औरैया डिपो की रोडवेज बस फिरोजाबाद की ओर आ रही थी। इसी दौरान टोल प्लाजा के पास पीछे से आ रही होंडा अमेज कार बस में जा घुसी। टक्कर इतनी तेज थी कि कार का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया

हादसे में कार सवार विवेक वर्मा, देवेंद्र, पलक, सानिध्य और चिराग निवासी घण्टाघर, फिरोजाबाद घायल हो गए। हादसे की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को उपचार के लिए सरकारी ट्रामा सेंटर भिजवाया।

इंस्पेक्टर टूंडला बैजनाथ सिंह ने बताया कि कार चालक को झपकी लगने से हादसा होने की आशंका है। कारणों की जांच की जा रही है।