फिरोजाबाद में भीषण कार हादसा: जरौली पुल पर एक की मौत, तीन घायल
फिरोजाबाद में उसायनी-जलेसर मार्ग पर जरौली कट पुल पर हुए कार हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि ...और पढ़ें

हादसे के बाद क्षतिग्रस्त कार।
HighLights
हादसे में एक युवक की मृत्यु, तीन घायल।
तेज रफ्तार किया सोनेट कार हुई क्षतिग्रस्त।
जागरण संवाददाता, फिरोजाबाद। उसायनी-जलेसर मार्ग स्थित जरौली कट पुल पर गुरुवार सुबह कार हादसे का शिकार हो गई। हादसे में कार सवार एक युवक की मृत्यु हो गई। वहीं तीन लोग घायल हो गए। घायलों को सरकारी ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया है।
पुलिस के अनुसार जरौली कट पुल पर गुरुवार सुबह चार बजे तेज रफ्तार किया सोनेट कार आगे चल रहे किसी वाहन से टकरा गई। इससे कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे में हादसे में एलाऊ निवासी मनोज की मृत्यु हो गई। इसके साथ ही कार सवार अलावलपुर टूंडला निवासी राजकुमार, आदित्य प्रताप, रामप्रकाश घायल हो गए।
हादसे की घायलों की चीख पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घायलों को सरकारी ट्रामा सेंटर भेजा। इंस्पेक्टर बैजनाथ हादसे में कार सवार एक युवक की मृत्यु हुई। घायलों की हालत स्थित बताई गई है। हादसा किस वाहन से हुआ, इसकी जांच की जा रही है।
