विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

फिरोजाबाद: 19 साल के युवक ने 14 वर्षीय छात्रा से मंदिर में रचाई शादी, पुलिस ने भेजा जेल

By Kartikey Nath Dwivedi Edited By: Prateek Gupta
Published: Fri, 09 Oct 2026 08:49 PM (IST)

फिरोजाबाद में डेढ़ महीने पहले घर से लापता हुई 14 वर्षीय छात्रा को बिहार के युवक के साथ बरामद किया ...और पढ़ें

सांकेतिक तस्वीर।

सांकेतिक तस्वीर।

जागरण संवाददाता, फिरोजाबाद। डेढ़ महीने पहले घर से गुस्सा होकर गई 14 वर्षीय छात्रा को बिहार के युवक ने बालिका वधू बना दिया। उत्तर पुलिस ने गुरुवार सुबह दोनों को बेंदी की पुलिया के पास से बरामद किया गया। कथित तौर पर शादी करने वाले युवक को थाना उत्तर पुलिस ने जेल भेज दिया है। वहीं छात्रा को वन स्टाप सेंटर में रखा गया है। 

शुक्रवार दोपहर तीन बजे पुलिस ने उसे बाल कल्याण समिति (सीडब्लूसी) के समक्ष पेश किया। समिति ने न्यायालय में बयान अंकित कराने निर्देश दिए हैं। थाना उत्तर क्षेत्र निवासी छात्रा किसी बात पर स्वजन से नाराज थी। 28 अगस्त की सुबह 10.30 बजे वह अपनी बुआ के साथ बाजार में चूड़ी खरीदने गई थी। इसी दौरान लापता गई। स्वजन ने उसकी रिश्तेदारी और अन्य स्थानाें पर उसकी तलाश की, लेकिन सुराग नहीं मिला।

पिता ने अज्ञात के विरुद्ध बेटी को बहला-फुसलाकर ले जाने का मुकदमा थाना उत्तर में लिखवाया था। पुलिस ने बरामद करने के बाद उससे पूछताछ की तो पता चला कि वह नाराज होकर अकेले ही दिल्ली जाने वाली ट्रेन में बैठ गई थी। दिल्ली रेलवे स्टेशन पर वह अकेली बैठी थी, तभी 19 वर्षीय टाइल्स कारीगर कृष्ण कुमार मिश्रा निवासी अरेराज गोविंदगंज, जिला बेतिया, बिहार वहां आ गया।

उसने बातचीत शुरू की और बहलाकर अपने साथ ले गया। पुलिस के अनुसार एक मंदिर में शादी कर साथ रहने लगे। इंस्पेक्टर रवि त्यागी ने बताया कि सीडब्लूसी ने बयान अंकित कराने के निर्देश दिए हैं। इसके बाद सिपुर्दगी के बारे में निर्णय लिया जाएगा। अभी बयान अंकित नहीं हो पाया है। वहीं आरोपित के विरुद्ध बहला-फुसला कर अगवा कर दुष्कर्म करने के मामले में मुकदमा दर्ज किया गया है।