भाजपाइयों के साथ आज मंथन करेंगे प्रदेश अध्यक्ष
जागरण संवाददाता, फीरोजाबाद : गुरुवार को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र नाथ पांडेय एवं प्रदेश महामंत्री कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करेंगे।
जागरण संवाददाता, फीरोजाबाद : गुरुवार को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र नाथ पांडेय एवं प्रदेश महामंत्री सुनील बंसल जिला एवं महानगर के पदाधिकारियों के साथ बैठक कर आगामी रणनीति पर मंथन करेंगे। 2019 के चुनाव को लेकर इसमें भाजपाइयों को संदेश दिया जाएगा।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सांसद महेंद्र नाथ पांडेय के साथ में महामंत्री सुनील बंसल गुरुवार को सुबह 11 बजे करीब शिकोहाबाद में पहुंचेंगे। यहां पर जिलाध्यक्ष एवं जिला इकाई के पदाधिकारियों के साथ नेहा गेस्ट हाउस में बैठक रखी गई है। इस बैठक के बाद में वह फीरोजाबाद में पार्क रिसोर्ट में भाजपा महानगर इकाई के पदाधिकारियों के साथ बैठक करेंगे। भाजपा महानगर इकाई ने बैठक का कोई समय घोषित नहीं किया है, लेकिन जिन कार्यकर्ताओं को बैठक में भाग लेने के लिए मैसेज भेजे गए हैं, उन्हें दस बजे का वक्त दिया गया है। जिलाध्यक्ष बीएल वर्मा ने कहा कि दोपहर 12 बजे से शिकोहाबाद में बैठक होगी तथा प्रदेश अध्यक्ष रात्रि में फीरोजाबाद में प्रवास करेंगे।
------------
कई कार्यकर्ताओं के पास नहीं है सूचना :
इधर प्रदेश अध्यक्ष के आगमन को लेकर कई कार्यकर्ताओं के पास में सूचना न पहुंचने से उनमें रोष है। कार्यकर्ताओं का कहना है कि प्रदेश अध्यक्ष के आगमन की सूचना भी नहीं दी जा रही है।
----------
ब्रज क्षेत्र संगठन मंत्री ने किया गढ़ी हटी में रात्रि प्रवास :
ग्राम स्वराज अभियान के तहत क्षेत्रीय संगठन मंत्री भवानी ¨सह ने गांव गढ़ी हटी में रात्रि प्रवास किया। उन्होंने सरकार की कई योजनाओं के संबंध में जानकारी ली। नट समाज के गो¨वदा के घर पर भोजन किया। यहां भाजपा नेता उदयप्रताप ¨सह, विस्तारक लक्ष्मीकांत अवस्थी, अनंत प्रताप, विनोद पाल¨सह, नरेंद्र प्रधान, स्वदेश भारद्वाज, पदम ¨सह, राहुल आदि उपस्थित थे।