नारखी में तैयार होगा मछलियों का दाना : बघेल
संवाद सहयोगी, टूंडला: मत्स्य पालन को बढ़ावा देने के लिए प्रदेश के पशुधन एवं मत्स्य मंत्री प्रो. ए
संवाद सहयोगी, टूंडला: मत्स्य पालन को बढ़ावा देने के लिए प्रदेश के पशुधन एवं मत्स्य मंत्री प्रो. एसपी ¨सह बघेल ने शनिवार को उसायनी के एक तालाब में मछली के पांच लाख बच्चे डाले। ग्रामीणों को मछली पालन करने के लिए प्रेरित किया।
हजरतपुर फैक्ट्री के पीछे तालाब के निकट आयोजित कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री ने कहा 2022 तक किसानों की आय दोगुनी करना ही भाजपा का लक्ष्य है। आलू, गेहूं और बाजारा जैसी पारंपरिक फसलों के उत्पादन से यह काम नहीं हो सकता। मछली पालन फायदे का काम है। पंगेशियस मछली अब तक विदेशों से आती है, लेकिन प्रदेश में इसका उत्पादन शीघ्र शुरू होगा। पायलट प्रोजेक्ट फीरोजाबाद में शुरू किया जाएगा। मछली का दाना बनाने वाली फीड मिल भी नारखी क्षेत्र में लगाई जाएगी।