Move to Jagran APP

पांच बच्चों के पिता और तीन बच्चों की मां ने खाया जहर

फीरोजाबाद जासं। प्यार अंधा होता है। इसमें न उम्र की सीमा होती है न जन्म का बंधन होता है। ऐसा ही हुआ लाइनपार क्षेत्र में रहने वाले पड़ोसी महिला और पुरुष के साथ। शादीशुदा और कई बच्चों के मां-बाप होने के बाद भी दोनों के बीच प्रेम इस तरह पनपा की परिवार और बच्चों की फिक्र छोड़ घर से चले गए। रविवार सुबह दोनों को परिजनों ने शिकोहाबाद रेलवे स्टेशन पर पकड़ा तो जहर खाकर जान दे दी।

By JagranEdited By: Published: Sun, 24 Mar 2019 11:29 PM (IST)Updated: Sun, 24 Mar 2019 11:29 PM (IST)
पांच बच्चों के पिता और तीन बच्चों की मां ने खाया जहर
पांच बच्चों के पिता और तीन बच्चों की मां ने खाया जहर

जागरण संवाददाता, फीरोजाबाद: प्यार अंधा होता है। इसमें न उम्र की सीमा होती है न जन्म का बंधन होता है। ऐसा ही हुआ लाइनपार क्षेत्र में रहने वाले पड़ोसी महिला और पुरुष के साथ। शादीशुदा और कई बच्चों के मां-बाप होने के बाद भी दोनों के बीच प्रेम इस तरह पनपा की परिवार और बच्चों की फिक्र छोड़ घर से चले गए। रविवार सुबह दोनों को परिजनों ने शिकोहाबाद रेलवे स्टेशन पर पकड़ा तो जहर खाकर जान दे दी।

loksabha election banner

थाना लाइनपार के गांव नगला दानसहाय निवासी 42 वर्षीय अशोक यादव पुत्र फूल सिंह के घर से करीब डेढ़ सौ मीटर की दूरी पर रहने वाली महिला रामादेवी (35) पत्नी मुकेश यादव से प्रेम संबंध थे। अशोक पांच बच्चों का पिता और रामा तीन बच्चों की मां थी। अशोक की बड़ी लड़की की शादी हो चुकी है। बीते शुक्रवार दोनों घर से चले गए। रामा के जेठ राकेश के अनुसार रविवार सुबह दोनों के शिकोहाबाद रेलवे स्टेशन पर होने की सूचना मिली थी। परिजन वहां पहुंचे तो दोनों आगरा की ओर जाने वाली एक ट्रेन में बैठे मिले।

दोनों को ट्रेन से उतार कर परिजन थाने ले जा रहे थे। इस बीच दोनों ने विषाक्त पदार्थ खा लिया। इससे रास्ते में ही उनकी हालत बिगड़ गई। यह देख परिजन उन्हें थाने लेकर पहुंचे। वहां से सरकारी ट्रामा सेंटर ले गए। रास्ते में अशोक ने दम तोड़ दिया। करीब आधा घंटे बाद रामा देवी भी चल बसी। मृतक मजदूरी करता था। घटना के बाद दोनों परिवारों में कोहराम मच गया। दोनों के बीच प्रेम संबंध होने की जानकारी मिली है। परिजन इन्हें पकड़कर ला रहे थे। इसी दौरान इनके विषाक्त पदार्थ खाने का मामला संज्ञान में आया है। मामले की जांच की जा रही है।

संजय सिंह, थानाध्यक्ष लाइनपार


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.