Move to Jagran APP

किसानों और व्यापारियों का चोली-दामन का साथ

उद्योग व्यापार मंडल के राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व सांसद श्याम बिहारी मिश्र ने कहा व्यापारियों और किसानों का चोली-दामन का साथ है। सभी एकजुट होकर आगे बढ़ें। इस दौरान भाकियू नेता ने भी किसानों की समस्याओं को उठाया।

By JagranEdited By: Published: Sun, 16 Sep 2018 11:48 PM (IST)Updated: Sun, 16 Sep 2018 11:48 PM (IST)
किसानों और व्यापारियों का चोली-दामन का साथ
किसानों और व्यापारियों का चोली-दामन का साथ

जागरण संवाददाता, फीरोजाबाद: उद्योग व्यापार मंडल के राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व सांसद श्याम बिहारी मिश्र ने किसान और व्यापारियों का चोली दामन का साथ बताते हुए कहा कि दोनों का एक-दूसरे के बिना काम नहीं चल सकता।

loksabha election banner

फीरोजाबाद क्लब में उद्योग व्यापार मंडल के महासम्मेलन और शपथ ग्रहण कार्यक्रम में मिश्र ने कहा कि जीएसटी की खामियां खत्म हो रही हैं। खाद्य वस्तुओं की सैंप¨लग जांच के लिए हर जिले में लैब बनेगी। दुर्घटना बीमा 10 लाख करने, व्यापारी कल्याण आयोग का गठन समेत अनेक निर्णय सरकार ने लिए हैं। मंडी शुल्क जल्द समाप्त होगा।

भाकियू भानु गुट के राष्ट्रीय अध्यक्ष भानु प्रताप ¨सह ने भाजपा सरकारों पर वादाखिलाफी का आरोप लगाते हुए कहा, न तो यमुना नदी साफ हुई और न ही किसानों के कर्जे माफ हुए। किसान आत्महत्या करने को विवश हैं। अगले लोस चुनाव में भाजपा की लुटिया डूब जाएगी। मेयर नूतन राठौर ने कहा नगर निगम व्यापारियों की सभी समस्याओं का निदान कराएगी। पूर्व मंत्री रविकांत गर्ग ने कहा कि सरकारों को 70 फीसद राजस्व देने वाला व्यापारी परेशान है। विधायक मनीष असीजा, एमएलसी डॉ. दिलीप यादव ने कहा व्यापारियों को भी पेंशन मिलनी चाहिए। इस मुद्दे को वह सदन में उठाएंगे। कालीचरन, टीएन अग्रवाल, ज्ञान चंद्र वाष्र्णेय, श्याम मोहन द्विवेदी, मंडल के जिलाध्यक्ष र¨वद्र लाल तिवारी, एसपी सिटी राजेश ¨सह, सिटी मजिस्ट्रेट प्रियंका ¨सह, सहायक श्रमायुक्त आरके ¨सह, अभिषेक मित्तल चंचल ने विचार व्यक्त किए। प्रांतीय उपाध्यक्ष कैलाश उपाध्याय ने सभी कार्यकारिणी के पदाधिकारियों को पद-गोपनीयता की शपथ दिलाई। समारोह में कौशल किशोर उपाध्याय, डॉ.मयंक भटनागर, संजय गुप्ता, राजेश अग्रवाल, सुनील अग्रवाल, हेमंत अग्रवाल, शीलमणि, राजकुमार मित्तल, मदन लाल वर्मा आदि लोग थे।

डीएम-एसएसपी बोले, व्यापारी भी सहयोग करें : डीएम नेहा शर्मा एवं एसएसपी स¨चद्र पटेल ने दो जगह टोल टैक्स वसूली, ट्रांसपोर्ट नगर आदि समस्याओं के निराकरण का भरोसा दिलाया तो व्यापारियों से अतिक्रमण हटाने, सफाई और ट्रैफिक सिस्टम सुधारने में मदद मांगी। सैंप¨लग में भी सहयोग की मांग की।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.