सम्मान के साथ राष्ट्रीय पक्षी को दी विदाई
सम्मान के साथ राष्ट्रीय पक्षी को दी विदाई
By JagranEdited By: Published: Thu, 04 Jun 2020 10:56 PM (IST)Updated: Thu, 04 Jun 2020 10:56 PM (IST)
फीरोजाबाद: बुधवार को नेहरू युवा केंद्र के स्वयंसेवक हरकेश प्रताप एवं कौशल बघेल शिकोहाबाद आ रहे थे। तभी रास्ते में उन्होंने राष्ट्रीय पक्षी मोर को मृत पड़ा देखा। उन्होंने संतजनु बाबा पुलिस चौकी इंचार्ज गौरव शर्मा और वन विभाग के अधिकारियों को सूचना दी। वन विभाग की टीम और राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक सुहेल कांत शर्मा और दिनेशचंद्र भी मौके पर पहुंच गए। सुहेल कांत शर्मा ने मृत मोर पर अंग वस्त्र डालकर सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी। इसके बाद वन विभाग की टीम ने मोर का शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। (संस)
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें