Move to Jagran APP

लोस चुनाव की समिति को ऊर्जा' दे गए ऊर्जा मंत्री

फीरोजाबाद में लोकसभा के लिए 20 साल से वनवास झेल रही भाजपा की जीत के लिए बंद हॉल में मंथन हुआ। प्रदेश के ऊर्जा मंत्री ने लोकसभा संचालन समिति के साथ बैठक कार्य ऊर्जा का संचार किया, चुनाव का मास्टर प्लान बताया और लक्ष्य याद दिलाए।

By JagranEdited By: Published: Fri, 02 Nov 2018 11:03 PM (IST)Updated: Fri, 02 Nov 2018 11:03 PM (IST)
लोस चुनाव की समिति को ऊर्जा' दे गए ऊर्जा मंत्री
लोस चुनाव की समिति को ऊर्जा' दे गए ऊर्जा मंत्री

जागरण संवाददाता, फीरोजाबाद: फीरोजाबाद में लोकसभा के लिए 20 साल से वनवास झेल रही भाजपा की जीत के लिए बंद हॉल में मंथन हुआ। प्रदेश के ऊर्जा मंत्री ने लोकसभा संचालन समिति के साथ बैठक कार्य ऊर्जा का संचार किया, चुनाव का मास्टर प्लान बताया और लक्ष्य याद दिलाए। लगभग ढाई घंटे तक चली बैठक में पशुधन मंत्री और पार्टी के प्रदेश मंत्री ने भी संबोधन दिया।

loksabha election banner

लोकसभा संचालन समिति की समीक्षा बैठक में ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा और प्रदेश मंत्री प्रकाश पाल ने संचालन समिति सदस्यों से एक-एक करके संवाद किया। उन्होंने बताया कि पार्टी में राष्ट्रीय अध्यक्ष से लेकर बूथ का कार्यकर्ता भी पार्टी के लिए काम करता है। सरकार ने 22 करोड़ लोगों को विभिन्न योजनाओं के जरिए सीधा लाभ पहुंचाया है। हमें हर लाभार्थी को इसके बारे में जानकारी देना है। प्रो. एसपी ¨सह बघेल ने कहा कि यदि हमारा बूथ मजबूत होता तो लोकसभा चुनाव में पार्टी मजबूती से खड़ी होगी। इसके अ लावा प्रदेश मंत्री प्रकाश पाल, संचालन समित प्रभारी शिवशंकर शर्मा ने विचार व्यक्त किए। बैठक में विधायक मनीष असीजा, डॉ. मुकेश वर्मा, रामगोपाल लोधी, कार्यसमिति सदस्य नानक चंद्र अग्रवाल, जिलाध्यक्ष मानवेंद्र ¨सह, महानगर अध्यक्ष कंहैया लाल गुप्ता, उदय प्रताप, अश्वनी भारद्वाज, मेयर नूतन राठौर, जसराना चेयरमैन अवनीश गुप्ता, मीडिया प्रभारी अमित गुप्ता, धीरज पाराशर आदि मौजूद रहे। ये रहेगा प्लान

- 10 से 15 नवंबर तक बूथ अध्यक्षों व समितियों का सम्मान।

-1 से 15 दिसंबर हर विस क्षेत्र में पदयात्रा का आयोजन।

- 26 जनवरी को चलेगा कमल ज्योति अभियान।

- 17 नवंबर से कमल संदेश यात्रा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.