बकाए ने थाम दी निगम के वाहनों की रफ्तार, नहीं उठा कूड़ा
फीरोजाबाद जागरण संवाददाता। नगर निगम को उधारी में मिलने वाली डीजल की आपूर्ति दो दिन से बंद होने से निगम के वाहन वर्कशॉप से नहीं निकले। इस कारण शहर से कूडा नहीं उठ सका। यह स्थिति पेट्रोल पंप का भुगतान न होने के चलते हुई है।
जागरण संवाददाता, फीरोजाबाद: नगर निगम को उधारी में मिलने वाली डीजल की आपूर्ति दो दिन से बंद है। 55 लाख से अधिक बकाया होने के कारण पेट्रोल पंप संचालक ने हाथ खड़े कर लिए हैं। आलम यह है कि कूड़ा उठाने वाले वाहन नहीं निकल रहे हैं। बुधवार को भी डीजल के अभाव में कई वाहन नहीं निकल सके, तो शहर के तिराहे, चौराहे और गलियों में कूड़े के ढेर लगे रहे। लोग निगम प्रशासन को कोसते रहे।
शहर की सफाई और पेयजल व्यवस्था के लिए नगर निगम प्रशासन 150 वाहनों का संचालन करता है। इनके संचालन पर प्रतिदिन एक हजार से लेकर 1200 लीटर डीजल खर्च होता है, लेकिन दीपावली से अब तक डीजल की आपूर्ति पर संकट छाया है। धनाभाव के चलते पेट्रोल पंप संचालक का पिछले कई माह से नियमित भुगतान नहीं हो रहा। अ
पेट्रोल पंप स्वामी भुगतान के लिए नगर निगम के चक्कर काट रहे हैं, लेकिन जिम्मेदार अधिकारियों के छुट्टी चले जाने के कारण भुगतान अटका है। पेट्रोल पंप स्वामी ने मंगलवार और बुधवार को डीजल की आपूर्ति देने से हाथ खड़े कर दिए। कूड़ा उठान के लिए वर्कशॉप से वाहन नहीं निकल सके। शहर के सदर बाजार, नालबंदान, रसूलपुर, आसफाबाद, कोटला चुंगी, क्लब चौराहा, आर्य नगर, सुहाग नगर, महावीर नगर, स्टेशन रोड, रामनगर, श्याम नगर, रामगढ़ सहित नगर के तिराहों, चौराहों और गलियों में कूड़े के ढेर लगे रहे।
----
रास्ते में डीजल खत्म, खींच कर लाया गया ट्रैक्टर
मंगलवार को निगम के वर्कशॉप में चंद लीटर डीजल बचा था। बुधवार को दो, चार वाहन निकले, लेकिन रास्ते में ही डीजल खत्म होने के कारण एक ट्रैक्टर को वर्कशॉप में खींच कर लाया गया।
----
अधिकारियों के न होने से मौज में कर्मचारी
नगर आयुक्त र¨वद्र पाल ¨सह 12 नवंबर से छुट्टी पर चल रहे हैं। वहीं भाजपा नेता से विवाद होने के बाद प्रभारी अपर नगर आयुक्त विकास कुरील एक माह की छुट्टी पर हैं। जिम्मेदार अधिकारियों के न होने से कर्मचारी मौज में हैं।
----
नगर निगम प्रशासन पर 55 लाख रुपये का बकाया है। हम मजबूर हैं, क्या किया जाए। बकाए का भुगतान होगा तभी आपूर्ति दी जाएगी।
-विभव वर्मा, पेट्रोल पंप संचालक