बम-बम भोले के जयकारों से गूंजे शिवालय
फीरोजाबादजागरण संवाददाता। सावन के पहले सोमवार को शिवालय बम-बम भोले के जयकारों से गूंज उठे। सुबह से मंदिरों में आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। भोले के भक्तों ने विधि विधान से अभिषेक कर भगवान शिव की आराधना की। मंदिरों में आकर्षक फूल बंगला सजाए गए। भजन संध्या महाआरती के बाद प्रसाद वितरण हुआ है।
फीरोजाबाद,जागरण संवाददाता। सावन के पहले सोमवार को शिवालय बम-बम भोले के जयकारों से गूंज उठे। सुबह से मंदिरों में आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। भोले के भक्तों ने विधि विधान से अभिषेक कर भगवान शिव की आराधना की। मंदिरों में आकर्षक फूल बंगला सजाए गए। भजन संध्या, महाआरती के बाद प्रसाद वितरण हुआ है।
सांती स्थित शांतेश्वरनाथ महादेव मंदिर पर सुबह पांच बजे से कांवड़ियों की कतार लग गई थी। शहर व आसपास ग्रामीण क्षेत्र से सैकड़ों भक्तजन पैदल भोलेनाथ दर्शन के लिए मंदिर पहुंचे। गल्ला मंडी स्थित पंचमुखी महादेव मंदिर, रामेश्वर नाथ महादेव मंदिर, मुहल्ला दुली स्थित श्री सिद्धेश्वरनाथ महादेव मंदिर, श्री राधामोहन मंदिर, शिव बजरंग वाटिका, गोपाल आश्रम, कैला देवी मंदिर परिसर स्थित शिवालय, मुहल्ला चौबान स्थित शिव मंदिर, नीलकंठेश्वर नाथ महादेव मंदिर में सुबह से दोपहर तक श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा।
गंगाजल, दूध, दही और शहद से अभिषेक के बाद बेल पत्र, धतूरा, फूल, फल अर्पित किया। दोपहर बाद भगवान शिव के भव्य फूलबंगला के दर्शन हुए। शाम पांच बजे मंदिरों में भजन संध्या का आयोजन हुआ, महिलाओं ने शिव महिमा का वर्णन किया।
--------------
मंदिरों में सजी रंगोली, पुलिसकर्मी रहे तैनात
नगर निगम ने शहर के शिव मंदिरों के आसपास विशेष सफाई कराने के साथ चूना छिड़काव कराया। प्रमुख मंदिरों में आकर्षक रंगोली सजी। सुरक्षा की दृष्टि से मंदिरों के आसपास महिला-पुरुष पुलिसकर्मी भी तैनात रहे, जिससे मंदिरों में दर्शन के दौरान भक्तों को परेशानी न हो।
------------
बंद हों मीट की दुकानें
विश्व हिदू परिषद के महानगर अध्यक्ष राजीव शर्मा ने प्रतिनिधि मंडल के साथ मेयर को ज्ञापन सौंपा। कार्यकर्ताओं ने कहा कि श्रावण में अधिकांश लोग उपवास रखते हैं, अत: मीट की दुकानों को बंद कराया जाए। शहर के प्रमुख शिवालयों के आसपास सफाई वयवस्था सुनिश्चि की जाए। ज्ञापन देने वालों में राकेश त्यागी, वीनेश शर्मा, रवींद्र शर्मा, सर्वेश दुबे, शशीकांत शर्मा शामिल हैं।