बहिष्कार के बीच कमेटी का चुनाव
एक नए ट्रस्ट के गठन के बाद रामलीला कमेटी में ¨खची दीवारें चुनाव के दौरान भी दिखाई दी। छह सदस्यों ने चुनाव का बहिष्कार कर दिया। बाद में पांच ने नामांकन किए, जिन्हें निर्विरोध निर्वाचित कर दिया। श्याम सिंह यादव अध्यक्ष चुने गए हैं।
जागरण संवाददाता, फीरोजाबाद: एक नए ट्रस्ट के गठन के बाद रामलीला कमेटी में ¨खची दीवारें चुनाव में भी नजर आई। कमेटी दो फाड़ हो गई है। 11 सदस्यों में से पांच ने चुनाव प्रक्रिया का बहिष्कार कर दिया, लेकिन फिर भी चुनाव स्थगित नहीं हुए। देर शाम तक चली प्रक्रिया के बाद निर्विरोध रूप से श्याम ¨सह को अध्यक्ष चुना गया।
श्रीसनातन धर्म रामलीला महोत्सव समिति का शनिवार को चुनाव था। सुबह से चुनाव को लेकर गहमा-गहमी थी, लेकिन नए ट्रस्ट का विरोध करने वाले पांच सदस्यों ने चुनाव का बहिष्कार कर दिया, लेकिन चुनाव नहीं टलवा सके। चुनाव अधिकारी सुरेंद्र ¨सह यादव ने चुनाव प्रक्रिया शुरू कराई। छह सदस्यों के बीच हुए चुनाव में सभी पदों पर एक-एक नामांकन दाखिल हुआ। इस पर श्याम ¨सह यादव को अध्यक्ष, गिर्राज किशोर यादव को उपाध्यक्ष, आरपी ¨सह यादव को सचिव, मनोज यादव को कोषाध्यक्ष एवं सुरेश चंद्र यादव को उपसचिव निर्विरोध निर्वाचित किया। इधर बहिष्कार करने वाले सदस्य रामनरेश कटारा, नीतेश अग्रवाल जैन, बिजेंद्र यादव, प्रभात कुमार नगीना एवं मुन्नालाल शास्त्री ने चुनाव को अवैध बताते हुए कहा है कि ट्रस्ट के संविधान के तहत सात सदस्य होने चाहिए, लेकिन छह पर चुनाव कराया है। पूर्व अध्यक्ष एवं सदस्य डॉ.दिलीप यादव ने कहा है 50 फीसद से ज्यादा सदस्यों पर चुनाव हो सकता है तथा चुनाव अधिकारी ने नियम के तहत चुनाव कराया है। समिति की बैठक में उमेश चंद्र यादव मीडिया प्रभारी बनाए गए। उधर, पांचों सदस्यों ने समिति के अन्य सदस्यों के खिलाफ सिटी मजिस्ट्रेट को ज्ञापन सौंपते हुए कहा है कि उक्त लोगों ने असंवैधानिक कार्य किया है लिहाजा इनकी सदस्यता रद्द की जाए।