Move to Jagran APP

श्रीजी के लगे जयकारे, मोक्ष कल्याणक की धूम

फीरोजाबादजागरण संवाददाता। जैन धर्म के 23वें तीर्थकर पा‌र्श्वनाथ भगवान का मोक्ष कल्याणक महोत्सव धूमधाम से मनाया गया। सुबह छह बजे से ही सभी जिनालयों में भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी। जिनालयों में सुबह जलाभिषेक के साथ धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन शुरू हुआ। रंगोली एवं दीपमाला से मंदिर परिसर चमक उठे। इस दौरान श्रीजी के जयकारों से मंदिर प्रांगण गूंज उठे।

By JagranEdited By: Published: Thu, 08 Aug 2019 12:03 AM (IST)Updated: Fri, 09 Aug 2019 06:18 AM (IST)
श्रीजी के लगे जयकारे, मोक्ष कल्याणक की धूम
श्रीजी के लगे जयकारे, मोक्ष कल्याणक की धूम

फीरोजाबाद,जागरण संवाददाता। जैन धर्म के 23वें तीर्थकर पा‌र्श्वनाथ भगवान का मोक्ष कल्याणक महोत्सव धूमधाम से मनाया गया। सुबह छह बजे से ही सभी जिनालयों में भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी। जिनालयों में सुबह जलाभिषेक के साथ धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन शुरू हुआ। रंगोली एवं दीपमाला से मंदिर परिसर चमक उठे। इस दौरान श्रीजी के जयकारों से मंदिर प्रांगण गूंज उठे।

loksabha election banner

सुबह छह बजे से ही सेठ छदामीलाल जैन मंदिर, श्रीचंद्रप्रभु दिगंबर जैन मंदिर, बड़ी छपैटी स्थित जैन मंदिर सहित सभी मंदिरों में श्रद्धालुओं का पहुंचना शुरू हो गया। भक्तों ने सबसे पहले जलाभिषेक किया। इसके बाद नित्य पूजन एवं अभिषेक हुआ। उसके बाद निर्वाण कांड का पाठ शुरू हुआ। बेदी पर अष्ट द्रव्य के अर्घ अर्पित किए गए। भगवान को मोक्ष कल्याणक लाडू चढ़ाया गया। इसके साथ ही जैन मंदिरों पर आकर्षक रंगोली बनाकर दीप मालिका सजाई गई।

इस दौरान भजन एवं आरती भी की गई। इस दौरान भक्त श्रीजी के जयकारे लगाते रहे। बड़ी छपैटी स्थित जैन मंदिर में संजय जैन पीआरओ के सानिध्य में महोत्सव मनाया गया। उन्होंने कहा कि सावन की सप्तमी को भगवान पा‌र्श्वनाथ ने श्रीसम्मेद शिखर तीर्थ के स्वर्णभद्र कूट से मोक्ष प्राप्त किया था। तब से यह महोत्सव जैन समाज के लिए महत्वपूर्ण है।

आज होगा स्मारिका का विमोचन:

श्रुति सेवा निधि न्यास के तत्वावधान में संस्थापक नरेंद्र प्रकाश को समर्पित पदमावती पुरवाल किरण पत्रिका स्मारिका का विमोचन गुरुवार की शाम चार बजे विभव नगर स्थित जैन मंदिर में किया जाएगा। अखिल भारतीय दिगंबर जैन पदमावती पुरवाल पंचायत महासभा के राष्ट्रीय महामंत्री संजय कुमार जैन पीआरओ ने महासभा के सभी पदाधिकारी एवं सदस्यों से इस कार्यक्रम में भाग लेने की अपील की है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.