Move to Jagran APP

हुई राहत की बारिश, मिला गर्मी से सुकून

शहर में कई जगह बारिश से हुआ जलभराव हाईवे पर भरा पानी राहगीरों को उठानी पड़ी परेशानी शाम तक सुहाना रहा मौसम।

By JagranEdited By: Published: Mon, 12 Jul 2021 06:04 AM (IST)Updated: Mon, 12 Jul 2021 06:04 AM (IST)
हुई राहत की बारिश, मिला गर्मी से सुकून
हुई राहत की बारिश, मिला गर्मी से सुकून

संवाद सहयोगी, फीरोजाबाद: रविवार को मानसून की पहली बरसात के साथ चली ठंडी हवाओं ने मौसम को सुहाना कर दिया। लोगों ने भीषण गर्मी से राहत महसूस की, लेकिन जगह-जगह जलभराव मुसीबत बन गया।

loksabha election banner

भीषण गर्मी के कारण लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। दोपहर में तेज धूप और उमस भरी गर्मी के कारण लोग घरों से निकलने में कतराते थे। रविवार सुबह से ही उमस भरी गर्मी ने लोगों को पसीने से तर-बतर कर दिया। लोग बरसात होने की उम्मीद में आसमान की ओर टकटकी लगाए थे। दोपहर तीन बजे उनकी उम्मीद पूरी हो गई। तेज हवाओं के साथ आसमान में बादल छा गए। इसके बाद लगभग आधा घंटे तक बरसात हुई। लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिल गई।

इसके बाद आसमान में बादल छाए रहे और ठंडी हवाएं चलती रहीं। इसको देखते हुए बच्चे, बुजुर्ग, पुरुष और महिलाओं ने अपने मकानों की छतों पर पहुंचकर सुहाने मौसम का आनंद लिया। बरसात ने नगर निगम के नाला सफाई अभियान की पोल खोल दी। हाईवे किनारे सर्विस रोड, सरकारी ट्रामा सेंटर परिसर, रोडवेज बस स्टैंड के निकट, गांधी पार्क, चंद्रवार गेट पुल, पैमेश्वर गेट पुल के अलावा निचले इलाकों में जलभराव हो गया। जिसके कारण राहगीरों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। इसके साथ ही टूंडला, शिकोहाबाद, मक्खनपुर में भी बरसात हुई। फसलों के लिए अमृत बनेगी बरसात: ग्रामीण क्षेत्रों में पर्याप्त विद्युत आपूर्ति नहीं मिलने के कारण खेतों में खड़ी फसल सूखने के कगार पर पहुंच गई थीं। रविवार दोपहर मानसून की पहली बरसात देखकर किसानों के चेहरे खिल उठे। किसानों का कहना है कि, सूख रही फसलों के लिए बरसात का पानी अमृत बनेगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.