Move to Jagran APP

ताकत को तराश, जीत का पाठ पढ़ा गए उप मुख्यमंत्री

टूंडला विस उपचुनाव - समन्वय समिति से जाना दावेदार और वोटरों का गणित - पदाधिकारियों का बढ़ाया हौसला दिया जीत का मंत्र

By JagranEdited By: Published: Thu, 24 Sep 2020 06:11 AM (IST)Updated: Thu, 24 Sep 2020 06:11 AM (IST)
ताकत को तराश, जीत का पाठ पढ़ा गए उप मुख्यमंत्री
ताकत को तराश, जीत का पाठ पढ़ा गए उप मुख्यमंत्री

संवाद सहयोगी, टूंडला(फीरोजाबाद): चुनाव छोटा हो या बड़ा, आम हो या उप। भाजपा हर हाल में जीतना चाहती है। उप मुख्यमंत्री डॉ.दिनेश शर्मा ने इसी लक्ष्य को साधने के लिए बुधवार को बैठक में मंत्र दिए। कार्यकर्ताओं की ताकत को टटोला और फिर उसे तराशने के रास्ते सुझाए। इस सीट के दावेदार और वोटरों का गणित समझा। बूथ प्रभारियों को सरकार की विकास यात्रा सुनाकर जीत का पाठ पढ़ाया।

loksabha election banner

टूंडला उपचुनाव के लिए पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ उप मुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा ने डेढ़ घंटे तक संवाद किया। समन्वय समिति के साथ बंद कमरे में दावेदार और वोटरों का गणित समझा। बैठक के बाद इस सीट पर सियासी माहौल गरमाने लगा है।

बुधवार सुबह 11 बजे निर्धारित समय पर उपमुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा और जिले के प्रभारी मंत्री राजेंद्र सिंह मोती सिंह हेलीकॉप्टर से ठाकुर बीरी सिंह कॉलेज पहुंचे। बैनीवाल गार्डन में बैठक शुरू हुई। बंद कमरे में समन्वय समिति के सदस्यों के साथ बैठक में सीट का गणित समझा। साथ ही सभी को चुनाव की तैयारियों में जुटने के निर्देश दिए। बूथ अध्यक्ष और सेक्टर प्रभारियों के साथ बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि पार्टी का संगठन और कार्यकर्ता सर्वोपरि है। पार्टी के वायदों के बारे में कहा कि विपक्षी पूछते थे कि मंदिर कब बनाएंगे, हमने तारीख भी बताई और निर्माण भी शुरू करवा दिया। देश वंशवाद व जातिवाद की राजनीति से बाहर निकल चुका है। विपक्षी अफवाह फैलाने का काम कर रहे हैं। सत्यता से जनता को अवगत कराना है। पार्टी के लिए उप चुनाव प्रतिष्ठा का है। उन्होंने कहा कि फीरोजाबाद जिले में नहरों में पानी भी आएगा और 24 घंटे बिजली भी मिलेगी। इसलिए सरकार की उपलब्धियों को जनता तक पहुंचाने में जुट जाएं। प्रदेश के ग्राम विकास मंत्री व प्रभारी मंत्री राजेन्द्र सिंह उर्फ मोती सिंह ने भी पार्टी पदाधिकारियों को संबोधित किया। बैठक में बृजक्षेत्र अध्यक्ष रजनीकांत माहेश्वरी, दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री बीएल वर्मा, प्रभारी नागेन्द्र गामा दुबे मौजूद रहे। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष मानवेन्द्र प्रताप सिंह ने की व संचालन दीपक चौधरी ने किया। --सपा बसपा हराएंगे कांग्रेस को मिटाएंगे:

बैठक के दौरान कार्यकर्ताओं का हौसला बढ़ाने के लिए उप मुख्यमंत्री ने जोशीले नारे लगवाए। सपा को हराएंगे, बसपा को हराएंगे, कांग्रेस को मिटाएंगे जैसे नारों के साथ पार्टीजनों ने जोर से हुंकार भरी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.