खत्म हुआ 'श्रीराम' का वनवास, मक्खनपुर की पूरी आस
11 साल बाद श्रीराम कॉलोनी नगर निगम की सीमा में हुई शामिल दीवाली सा जश्न आतिशबाजी मक्खनपुर ग्राम पंचायत को नगर पंचायत की मांग पूरी भाजपा सरकार में पूरा हुआ सपा का वादा
भगवान श्रीराम के नाम पर बसाई गई श्रीराम कॉलोनी का वनवास सोमवार को खत्म हो गया। ग्राम पंचायत और नगर निगम दोनों की सीमा से बाहर होने से पांच साल से कॉलोनीवासी आंदोलन कर रहे थे। 23 सितंबर के आंदोलन ने आवाज को सूबे की सबसे बड़ी पंचायत तक पहुंचाया। सोमवार को मंत्रिपरिषद ने इलाके को नगर निगम का हिस्सा बनाने पर मुहर लगा दी। इससे कॉलोनी में जश्न का माहौल बन गया। वहीं शहर के पुराने औद्योगिक एरिया मक्खनपुर की आस भी पूरी हुई। अब मक्खनपुर फीरोजाबाद की चौथी नगर पंचायत होगी।
------------------------------------------
मुख्य हेडिग श्रीराम कॉलोनी: आत्मदाह के ऐलान से अंजाम तक पहुंची आवाज--
- दोपहर में खुशखबरी लेकर पहुंचे विधायक
- शाम को मेयर ने पहुंचकर दी बधाई, विकास की रफ्तार का भरोसा
जागरण संवाददाता, फीरोजाबाद: वर्ष 2008 में शहर से सटी 13 ग्रामसभाएं नगर पालिका (वर्तमान में नगर निगम) सीमा में शामिल हुई थी। इन्हीं में से एक टापाखुर्द ग्राम पंचायत का मजरा था श्रीराम कॉलोनी। यह मजरा ग्राम सभा से तो हट दिया, लेकिन नगर पालिका में नहीं आ पाया और जब 2014 में नगर पालिका नगर निगम में तब्दील हुई तब भी यह बाहर रह गया। टूंडला विधानसभा में आने वाली इस कॉलोनी के बाशिदे नगर निकाय चुनाव में वोट से वंचित हो गए। हश्र यह हुआ कि न तो यहां विकास हुआ और न ही यहां रहने वालों को सरकारी सुविधाएं मिल पाईं।
कॉलोनीवासी लंबे समय से आंदोलन करते रहे। हर बार आश्वासन मिला। बीते 22 सितंबर को कॉलोनीवासियों ने आखिरी आंदोलन का ऐलान कर दिया। कॉलोनी में बनी वाटर ओवरहैड टैंक पर चढ़ गए आत्मदाह का ऐलान किया तो प्रशासन के हाथ-पैर फूल गए। आठ घंटे तक चले आंदोलन में श्रीराम कॉलोनी संघर्ष समिति के अध्यक्ष शिवकुमार राठौर ने अपने ऊपर केरोसिन छिड़क लिया। प्रशासन और नगर निगम ने बोर्ड की बैठक में प्रस्ताव पास कर सरकार को भेजने का भरोसा दिलाया। सोमवार को हुई मंत्री परिषद की बैठक में ननि के विस्तार पर मोहर लगा दी गई। इसकी खबर मिलने के बाद विधायक मनीष असीजा दोपहर दो बजे कॉलोनी में पहुंचे और सबसे पहले क्षेत्रीय लोगों को खुशखबरी सुनाई। एक-दूसरे को मिठाई खिलाई गई और श्रीराम कॉलोनी संघर्ष समिति सदस्यों ने आतिशबाजी चलाई। शाम को मेयर नूतन राठौर कॉलोनी में पहुंची और कॉलोनीवासियों को बधाई देकर जल्द ही विकास कार्य कराए जाने का वादा किया। ---जागरण के जारी रहे प्रयास, क्षेत्रवासी बोले धन्यवाद जागरण.
.श्रीराम कॉलोनीवासियों को अधिकार दिलाने को दैनिक जागरण ने समय-समय पर समस्या पर क्षेत्रवासियों की आवाज बुलंद की। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जनसभा से पहले प्रमुखता से मुद्दा उठाकर ध्यानाकर्षित कराया। श्रीराम कॉलोनी संघर्ष समिति अध्यक्ष शिवकुमार राठौर ने जागरण के प्रयासों के लिए धन्यवाद कहा।