Move to Jagran APP

आरक्षण के विरोध में सवर्णों ने मनाया काला दिवस

फीरोजाबाद जागरण संवाददाता। आरक्षण के विरोध में गुरुवार को सवर्णों ने काला दिवस मनाया। सवर्ण बंधुओं ने सड़क पर उतरकर आरक्षण के विरोध में मोटर साइकिल रैली निकाली। दूसरे संगठन ने बोधाश्रम चौराहे पर पुतला दहन कर विरोध प्रदर्शन किया।

By JagranEdited By: Published: Thu, 08 Aug 2019 11:21 PM (IST)Updated: Sat, 10 Aug 2019 06:22 AM (IST)
आरक्षण के विरोध में सवर्णों ने मनाया काला दिवस
आरक्षण के विरोध में सवर्णों ने मनाया काला दिवस

फीरोजाबाद, जागरण संवाददाता। आरक्षण के विरोध में गुरुवार को सवर्णों ने काला दिवस मनाया। सवर्ण बंधुओं ने सड़क पर उतरकर आरक्षण के विरोध में मोटर साइकिल रैली निकाली। दूसरे संगठन ने बोधाश्रम चौराहे पर पुतला दहन कर विरोध प्रदर्शन किया।

loksabha election banner

भारतीय सवर्ण संगठन के प्रदेश अध्यक्ष कौशल उपाध्याय के नेतृत्व में सवर्ण बंधुओं ने सुहाग नगर सेक्टर स्थित परशुराम पार्क से मोटर साइकिल रैली निकाली। बाइक पर सवार सवर्ण बंधु आरक्षण विरोधी नारे लगाते हुए चल रहे थे। रैली सुहाग नगर से सुभाष तिराहा, गांधी पार्क, सदर बाजार, घंटाघर, रसूलपुर होते हुए मुख्यालय पर संपन्न हुई। यहां राष्ट्रपति के नाम संबोधित ज्ञापन डीएम को सौंपा गया। मौके पर रामनिवास शर्मा, हरीमोहन गुप्ता, योगेश कुलश्रेष्ठ, प्रताप सिंह जादौन आदि शामिल रहे।

भारतीय सवर्ण महासभा के जिलाध्यक्ष ठा. मोहन सिंह के नेतृत्व में सवर्ण बंधुओं ने बोधाश्रम चौराहे पर आरक्षण का पुतला दहन किया। प्रदेश अध्यक्ष संजीव उपाध्याय ने कहा कि हम जातिगत आरक्षण का विरोध करते हैं। आरक्षण का आधार आर्थिक स्थिति के अनुसार होना चाहिए। प्रदेश सचिव पंडित हृदेश शर्मा ने कहा एक देश में दो कानून नहीं चल सकते। यह भेदभाव खत्म होना चाहिए। मौके पर अशोक शर्मा, दिव्यकांत शर्मा, रवीकांत उपाध्याय, विपिन शर्मा, कुलदीप शर्मा, शांतनु शर्मा, विनोद दीक्षित मौजूद थे।

-----------

पुतला दहन के दौरान पुलिस से हुई नोकझोंक

आरक्षण के विरोध में सवर्ण महासभा द्वारा बोधाश्रम चौराहे पर पुतला दहन किया जा रहा था। उसी समय पुलिस फोर्स पहुंच गया। पुलिस ने पुतले को छीनने का प्रयास किया। इस दौरान संगठन के पदाधिकारियों की पुलिस कर्मियों से नोकझोंक हो गई। पुलिस कर्मियों ने आधे जले पुतले को अपने कब्जे में ले लिया। इससे पदाधिकारियों में रोष व्याप्त हो गया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.