Move to Jagran APP

UP Assembly by-Polls: फीरोजाबाद में बोले डिप्टी सीएम, मायावती, अखिलेश और प्रियंका ट्वीट वाले नेता

UP Assembly by-Polls उपमुख्यमंत्री बोले विकास के दम पर मिलती है सत्ता गुंडई के बल पर नहीं। टूंडला में पार्टीजनों के साथ की बैठक 46 परियोजनाओं का शिलान्यास। बैनीवाल गार्डन में भाजपा समन्वय समिति और फिर बूथ और सेक्टर प्रभारियों के साथ बैठक भी की।

By Tanu GuptaEdited By: Published: Thu, 24 Sep 2020 05:46 PM (IST)Updated: Thu, 24 Sep 2020 05:46 PM (IST)
UP Assembly by-Polls: फीरोजाबाद में बोले डिप्टी सीएम, मायावती, अखिलेश और प्रियंका ट्वीट वाले नेता
उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने बैनीवाल गार्डन में भाजपा समन्वय समिति की बैठक को संबोधित करते हुए।

फीरोजाबाद, जेएनएन। प्रदेश के डिप्टी सीएम डॉ दिनेश शर्मा के बाद अगले ही दिन गुरुवार को दूसरे डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य फीरोजाबाद पहुंचे। टूंडला विस के उपचुनाव को लेकर भाजपा की चल रही तैयारियों की समीक्षा करने गुरुवार को लोनिवि मंत्री व उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य पहुंचे। विपक्षी दलों पर जमकर निशाना साधते हुए उन्होंने मायावती, अखिलेश और प्रियंका गांधी को ट्वीट वाला नेता बताते हुए भाजपा सरकार की उपलब्धियां गिनाईं। इसके साथ ही जिले की 46 परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन भी किया।

loksabha election banner

गुरुवार दोपहर डेढ़ बजे हेलीकॉप्टर से टूंडला के बीरी सिंह इंटर कॉलेज मैदान पहुंचे उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने बैनीवाल गार्डन में भाजपा समन्वय समिति और फिर बूथ और सेक्टर प्रभारियों के साथ बैठक की। इसके बाद मीडिया से वार्ता में उन्होंने विपक्षी दलों पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि प्रदेश में सपा, बसपा सरकार में गुंडों की चलती थी, लेकिन अब गुंडे, भू-माफिया भागे-भागे फिर रहे हैं। अब गुंडों को नेता संरक्षण नहीं देते। मायावती, अखिलेश और प्रियंका गांधी ट्वीट वाली नेता हैं। उन्होंने कहा कि पहले ठेकेदार व अधिकारी मिलकर कागजों पर सड़क बनाते थे, लेकिन अब धरातल पर सड़कें बनती हैं। राम मंदिर बनवाने और अनुच्छेद 370 खत्म कराने समेत अन्य उपलब्धियां गिनाते हुए कहा कि चीन ने 1962 में भारत की जमीन पर कब्जा कर लिया था, जिसमें से दो चोटियों पर भारत के सैनिकों ने दोबारा कब्जा कर लिया है। यह भाजपा सरकार में ही संभव है। उपमुख्यमंत्री ने कहा कि सत्ता विकास से मिलती है गुंडई की दम पर नहीं। भाजपा देश और प्रदेश में विकास करा रही है। चुनाव हम ही जीतेंगे।

भाजपा के साथ खड़ा था फीरोजाबाद

उपमुख्यमंत्री ने कहा कि मोदी को रोकने के लिए बसपा और सपा ने मिलकर चुनाव लड़ा, इसे जनता ने नकारते हुए भाजपा को जिताया। चुनाव में 51 फीसद वोट भाजपा को मिला। उस समय फीरोजाबाद भाजपा के साथ खड़ा था।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.